2 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Realme 16 5G, जानिए सेल्फी मिरर फोन के फीचर्स

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :26 Mar 2026 3:28 PM
विज्ञापन
Realme 16 5G

रियलमी 16 5G / फोटो- रियलमी

Realme 16 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. इसमें 7000mAh बैटरी, 60W चार्जिंग और 50MP कैमरा मिलेगा. खास Selfie Mirror फीचर इसे अलग बनाता है. जानिए कब होगा लॉन्च.

विज्ञापन

Realme ने अपने पहले सेल्फी मिरर स्मार्टफोन Realme 16 5G के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. यह मॉडल भारत में अप्रैल के पहले हफ्ते लॉन्च होने वाला है और यह मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा. यह फोन इससे पहले जनवरी में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया जा चुका है, जहां इसे Dimensity 6400 Turbo चिपसेट और बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था. इसकी फोन की खासियत हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें 50MP कैमरा, सर्कुलर LED फ्लैश और एक छोटा रिफ्लेक्टिव सरफेस दिया गया है, जिसे कंपनी Selfie Mirror कह रही है.

लॉन्च डेट और उपलब्धता

कंपनी के मुताबिक, Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा. यह स्मार्टफोन Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां मॉडल सए जुड़े कुछ डिटेल्स रिवील कर दिए गए हैं.

डिजाइन और डिस्प्ले

Realme 16 5G का डिजाइन Pro मॉडल्स से अलग होने वाला है. इसके बैक पैनल में हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है. इसी कैमरा बार पर सेल्फी मिरर भी मौजूद है. कंपनी इसे Elegant Air Design कह रही है, जो हल्का और हाथ में आराम से फिट होने वाला है. Flipkart पर लाइव पेज के अनुसार, यह फोन दो कलर ऑपशंस Air Black और Air White में लॉन्च होने वाला है.

डिस्प्ले कि बात करें, तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.57-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले पर DTStar D+ ग्लास दिया गया है. फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स दी गई हैं, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए, मॉडल के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा के साथ 2MP मोनोक्रोम सेंसर मिल सकता है. फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा है, जो इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है.

मॉडल में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है. यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 काम करेगा. साथ ही कंपनी इस पर 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल तक का Android OS अपडेट देगी. इसमें फोन को ओवरहीटिंग सए बचाने के लिए Vapour chamber कूलिंग सिस्टम (6,050 sq mm) भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Vivo ने भारत में लॉन्च किए दो नए मॉडल्स, जानिए कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola