Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh की बैटरी, कंपनी का दावा- 3 दिन तक चलेगा फोन! जानें कब होगा लॉन्च
Poco M8x 5G (फोटो: Flipkart/Poco)
Poco M8x 5G भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होगा. फोन में 7,900mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. फोन में Android 16 बेस्ड HyperOS 3 और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन मिलेगा.
Poco M8x 5G भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन देश में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने लॉन्च से कुछ दिन पहले ही फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन से जुड़ी डिटेल्स भी शेयर कर दी है. Poco M8x 5G को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इनमें से एक वेरिएंट में क्वाड-कर्व्ड रियर पैनल मिलेगा, जिस पर लेदर फिनिश दी जाएगी. आइए डिटेल में जानते हैं कि इस फोन में हमें और क्या-क्या मिलने वाला है.
Poco M8x 5G की कलर ऑप्शन
कंपनी की माइक्रोसाइट के मुताबिक, Poco M8x 5G भारत में तीन रंगों Black, Blue और Leather Green में आएगा. Leather Green मॉडल में फोन के पीछे 'vegan leather finish' मिलेगी. यानी इसका बैक लेदर जैसा दिखाई देगा. फोन के किनारों पर फ्लैट फ्रेम दिया गया है, जिस पर मेटैलिक फिनिश मिलेगी. वहीं, पीछे की तरफ 'quad curved' पैनल होगा, जिससे फोन हाथ में पकड़ने पर ज्यादा प्रीमियम लुक देगा.
ये भी पढ़ें: 8,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा Realme का नया 5G फोन, 6,500 निट्स की होगी ब्राइटनेस
गीली उंगलियों से भी चलेगी स्क्रीन, मिलेगा Wet Touch 2.0
भारत में Poco M8x 5G की एंट्री Xiaomi के HyperOS 3 के साथ होगी, जो Android 16 पर बेस्ड है. कंपनी का दावा है कि फोन को चार OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा. साथ ही, Wet Touch 2.0 फीचर भी दिया जाएगा, जिससे उंगलियां गीली या नम होने पर भी स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स बेहतर रहेगा. इसके अलावा, Poco M8x 5G को IP64 रेटिंग मिलेगी.
Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh की बड़ी बैटरी
यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब टेक कंपनी ने Poco M8x 5G में 7,900mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की कन्फर्मेशन की है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है. इतना ही नहीं, कंपनी के मुताबिक फोन पर करीब 35 घंटे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 27 दिन मैसेजिंग, 13 घंटे GPS नेविगेशन या 64 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक किया जा सकता है.
चार्जिंग की बात करें तो Poco M8x 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. साथ ही, फोन से दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी जाएगी.
दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर कूलिंग का मिलेगा साथ
Poco M8x 5G में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर ऐप्स को 43 परसेंट तक तेजी से लॉन्च कर सकता है. परफॉर्मेंस के मामले में भी फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 6.30 लाख से ज्यादा स्कोर किया है.
फोन में 6GB RAM के साथ UFS 2.2 स्टोरेज दिया जाएगा. वहीं, लंबे समय तक यूज के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा. इसके साथ 12,439 sq mm का ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया और 1,924 sq mm की कॉपर फॉइल लेयर दी गई है, जो गर्मी को बाहर निकालने में मदद करेगी.
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 खरीदने लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, ₹12,000 तक बढ़े दाम; देखें नई कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








