अमेरिका से लेकर दुबई तक! अब Paytm से सीधे भारत में करें UPI ट्रांजैक्शन

Updated:
विज्ञापन

Paytm का बड़ा धमाका! अब विदेशी नंबर से भी होगा भारत में UPI पेमेंट

Paytm ने NRI यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब विदेशी मोबाइल नंबर से भी भारत में UPI पेमेंट हो सकेगा. जानिए किन देशों में शुरू हुई सुविधा

विज्ञापन

डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm ने अब NRI (Non-Resident Indians) के लिए एक शानदार सुविधा शुरू की है. अब विदेशों में रहने वाले भारतीय भी अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से भारत में UPI पेमेंट कर सकेंगे. इस फीचर (PayTm NRI UPI) से NRIs अब भारतीय रुपये में पेमेंट, मनी ट्रांसफर और ऑनलाइन खरीदारी कर पाएंगे, वो भी बिना किसी भारतीय सिम कार्ड के.

12 देशों के NRI को मिलेगा फायदा

Paytm की ये सर्विस अभी बीटा वर्जन में है और फिलहाल 12 देशों में शुरू की गई है- अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई, फ्रांस और मलेशिया.

इन देशों के NRIs अब भारत में:

  • दुकानों पर QR कोड स्कैन कर पेमेंट कर सकेंगे,
  • ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर पेमेंट कर पाएंगे,
  • और भारतीय खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे.

सबसे बड़ी बात, इसमें कोई एक्सचेंज रेट चार्ज या इंटरनेशनल गेटवे फीस नहीं लगेगी.

कैसे करें सेटअप?

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए NRI यूजर्स को बस ये करना होगा:

Paytm ऐप डाउनलोड करें

अपने इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें

OTP वेरिफिकेशन के बाद अपना NRE या NRO बैंक अकाउंट लिंक करें

इसके बाद वे QR कोड, ऑनलाइन चेकआउट या मर्चेंट स्टोर से पेमेंट कर सकेंगे – बिल्कुल भारत के यूज़र्स की तरह.

Paytm का ग्लोबल मिशन

Paytm का यह कदम उसके ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. कंपनी का मकसद है कि दुनिया भर में रहने वाले भारतीय आसानी से भारत में पेमेंट कर सकें. इसके साथ ही Paytm UPI One World और UPI Global Acceptance जैसी सेवाओं पर भी काम कर रहा है, ताकि भारतीय और विदेशी दोनों को सीमाओं के पार डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिल सके.

NRI यूजर्स के लिए डिजिटल इंडिया का असली एक्सटेंशन

Paytm का यह Global UPI फीचर अब NRI यूजर्स के लिए डिजिटल इंडिया का असली एक्सटेंशन बन गया है. अब चाहे यूएई हो या अमेरिका- हर भारतीय अपने मोबाइल से सीधे भारत में पेमेंट कर सकेगा, वो भी बिना झंझट और बिना अतिरिक्त शुल्क के.

UPI है मुफ्त, फिर भी Google Pay और PhonePe ने कैसे कमा लिये ₹5065 करोड़?

Gold Loan: गोल्ड लोन के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा बैंक का चक्कर, UPI से हो जाएगा काम

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola