Optical Illusion: ‘गणतंत्र’ के बीच में कहां है ‘स्वतंत्र’, सिर्फ सच्चा देशभक्त ही 10 सेकंड के अंदर ढूंढ पाएगा

Updated:
विज्ञापन
Optical Illusion Photo Independence Day

Optical Illusion Photo Independence Day

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर रोजाना कई ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें वायरल होती हैं. इनमें से कुछ दिमागी क्षमता टेस्ट लेती हैं, तो कुछ नजरों को परखती है. आज हम आपके लिए ऐसी ही एक रोचक तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको ‘गणतंत्र’ के बीच छिपे ‘स्वतंत्र’ को ढूंढ़ना है.

विज्ञापन

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर क्विज और पजल से जुड़ी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिनमें छिपी हुई चीजों या शब्दों को ढूंढना होता है. इनमें कई बार चीजें हमारी आंखों के सामने मौजूद होती हैं, लेकिन तुरंत नजर नहीं आतीं. ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) कहा जाता है, जिसका मतलब होता है आंखों का धोखा. इस तरह के खेल में छिपी हुई चीज को खोजने का काम दिया जाता है, और गिनती के ही लोग होते हैं जो सही जवाब ढूंढ पाते हैं.

गणतंत्र की भीड़ में ढूंढिए स्वतंत्र

Optical Illusion: 10 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखाइए ‘स्वतंत्र’

इसी तरह आज हम आपके लिए एक दिलचस्प फोटो लेकर आए हैं, जिसमें ‘गणतंत्र’ के बीच ‘स्वतंत्र’ लिखा हुआ है, और आपको इसे सिर्फ 10 सेकंड के भीतर ढूंढ़ना है. यह फोटो ऑप्टिकल इल्यूजन का बेहतरीन उदाहरण है. अब जरा गौर से इस तस्वीर को देखें और बताएं कि ‘स्वतंत्र’ कहां छुपा है. कई लोग काफी देर तक ढूंढने के बावजूद इसे पहचान नहीं पाए हैं, और अच्छे-खासे लोग भी इसे खोजने में उलझ जाते हैं. तो चलिए देखते हैं, आखिर इस तस्वीर में आप ‘स्वतंत्र’ ढूंढ पाते हैं या नहीं.

Optical Illusion: नहीं ढूंढ पाए ‘स्वतंत्र’?

यह फोटो आपको पहली नजर में तो काफी नार्मल लगी होगी, लेकिन इसमें छिपे स्वतंत्र को ढूंढना कोई बच्चों का खेल नहीं है. इसे ढूंढ़ने के लिए आपको अपनी नजर और दिमाग दोनों का भरपूर इस्तेमाल करना होगा. इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर ने लोगों के दिमाग घूमा कर रख दिया है, क्योंकि इस तस्वीर में लोगों के लिए स्वतंत्र को ढूंढ पाना बेहद मुश्किल है. अगर आप स्वतंत्र को नहीं खोज पाते हैं, तो टेंशन मत लीजिए नीचे दी गयी फोटो में आप देख सकते हैं.

आपको दिखा क्या स्वतंत्र?

यह भी पढ़ें: Optical Illusion: हिसाब की भीड़ में किताब ढूंढ़ने में बीरबल के भी छूट गए पसीने, दम है तो आप ढूंढ कर दिखाएं

यह भी पढ़ें: Optical Illusion: देश-विदेश घूमने वाले भी नहीं ढूंढ पाए इस फोटो में “नागपुर”, आप भी कर लें एक बार ट्राइ

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola