Oppo K13x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, किफायती कीमत में मिलेगा धांसू डिजाइन और दमदार बैटरी वाला फोन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Jun 2025 6:00 PM

विज्ञापन

Oppo K13x 5G

Oppo K13x 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. इसमें 50MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6820mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे. Flipkart पर इसकी उपलब्धता कंफर्म हो गई है. कीमत ₹15,000 से कम हो सकती है.

विज्ञापन

Oppo K13x 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और बजट-फ्रेंडली 5G फोन एंट्री के लिए तैयार है. Oppo बहुत जल्द अपना नया स्मार्टफोन Oppo K13x 5G भारत में लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन को लेकर Flipkart पर एक आधिकारिक टीजर पेज लाइव हो चुका है, जिससे इसकी उपलब्धता और लॉन्च की पुष्टि हो गई है. यदि आप ₹15,000 से कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन वाले 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है.

Oppo K13x 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के इस आगामी स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे अपनी कीमत के हिसाब से काफी आकर्षक बनाते हैं. आइए इसके संभावित फीचर्स पर एक नजर डालते हैं:

डिस्प्ले: Oppo K13x 5G में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इससे यूजर्स को स्मूदस्क्रॉलिंग और बेहतर वीडियो अनुभव मिलेगा.

प्रॉसेसर: फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 6 Gen 4 प्रॉसेसर दिया जा सकता है, जो परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी के लिहाज से एक शानदार चिपसेटहै.

कैमरा सेटअप: Oppo K13x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल होगा.सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.

बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6820mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा. इतनी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन दिनभर आराम से चलेगा.

ऑपरेटिंग सिस्टम: Oppo K13x 5G Android 15 पर आधारित ColorOS के साथ आएगा, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स का लाभ मिलेगा.

कीमत और उपलब्धता

Flipkart पर जारी किए गए टीजर के अनुसार, Oppo K13x 5G बहुत जल्द भारत में लॉन्च होगा और इसकी कीमत ₹15,000 से कम होने की उम्मीद है. यह फोन Flipkart के अलावा Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा.

लॉन्च ऑफर्स और संभावित मुकाबला

Oppo K13x 5G के लॉन्च के समय कई बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर्स और EMI विकल्प मिलने की संभावना है, जिससे फोन को और अधिक किफायती बनाया जा सकेगा. इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Realme Narzo 70 5G, iQOOZ9x 5G, Infinix Zero 5G और Lava Blaze 5G जैसे फोनों से होगा.

Oppo K13x 5G किनके लिए सही

Oppo K13x 5G उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो कम कीमत में 5G सपोर्ट, बड़ा डिस्प्ले, अच्छी बैटरी लाइफ और स्टाइलिश डिजाइन की तलाश में हैं. इसका आधुनिक डिजाइन और दमदार फीचर्स इसे 2025 की बेस्ट बजट 5Gस्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल कर सकता है.

यह भी पढ़ें: CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: ₹20,000 में कौन है असली हीरो? जानिए किसमें है ज्यादा दम

यह भी पढ़ें: Motorola Razr 60 Ultra Review: फैशन के दीवानों के लिए बना ये स्टाइलिश फ्लिप फोन!

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola