Sora 2 App: बस टेक्स्ट लिखो और अपनी ही फिल्म के बन जाओ हीरो, OpenAI का नया मॉडल देगा रियलिस्टिक 4K वीडियो

Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Oct 2025 11:32 AM

विज्ञापन

ओपनएआई ने सोरा 2 लॉन्च किया

OpenAI ने भी अपना एडवांस AI टेक्स्ट-टू-वीडियो जेनरेशन मॉडल Sora 2 लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही OpenAI ने एक नया सोशल मीडिया ऐप Sora भी लॉन्च किया है, जिसे नए टूल द्वारा ऑपरेट किया जा सकेगा.

विज्ञापन

Google के AI वीडियो जेनरेटर Google Veo-3 के बाद अब OpenAI ने भी अपना एडवांस AI टेक्स्ट-टू-वीडियो जेनरेशन मॉडल Sora 2 लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही OpenAI ने एक नया सोशल मीडिया ऐप Sora भी लॉन्च किया है, जिसे नए टूल द्वारा ऑपरेट किया जा सकेगा. ऐसे में अब यूजर्स Sora 2 के जरिए सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर वीडियो बना सकते हैं. साथ ही Sora 2 से वीडियो में ऑडियो भी एड कर सकते हैं. इतना ही नहीं, Cameos टूल के जरिए अब यूजर्स AI-जनरेटेड वीडियो में खुद को भी “कैमियो” के तौर पर शामिल कर सकते हैं.

Sora 2 क्यों है खास?

वहीं, अपने इस नए टूल को लेकर OpenAI ने कहा है कि, “Sora 2 ऐसे काम कर सकता है, जो पहले के वीडियो जेनरेशन मॉडल्स के लिए कठिन और कुछ मामलों में असंभव है. Sora 2 पहले के वीडियो मॉडल्स की तुलना में ज्यादा स्मार्ट और रियलिस्टिक मूवमेंट्स जनरेट करने की क्षमता रखता है. इसके साथ ही वीडियो को असली और क्रिएटिव बनाने के लिए Sora 2 वीडियो में डायलॉग सिंक के साथ साउंड इफेक्ट्स और कई अन्य इफ़ेक्ट्स को एड कर सकता है. साथ ही Sora 2 वीडियो फिजिक्स के नियमों को अच्छे से फॉलो करने के लिए भी बेहतर है.”

क्या है OpenAI का Sora 2?

TikTok और Instagram Reels की तरह OpenAI का Sora 2 एक AI सोशल मीडिया ऐप है. इस ऐप में यूजर्स सिर्फ प्रॉम्प्ट देकर AI वीडियो जेनरेटकर सकते हैं और Remix भी कर सकते हैं. Sora 2 वीडियो और ऑडियो दोनों जेनरेट कर सकता है. साथ ही वीडियो में तरह-तरह के साउंड इफेक्ट्स भी एड कर सकता है. इतना ही नहीं, यूजर्स वीडियो बनाकर Sora 2 प्लेटफॉर्म पर ही शेयर भी कर सकते हैं. आसान शब्दों में कहें तो ओपन एआई का ये सोरा 2 ऐप इंस्टाग्राम रील्स, TikTok और YouTube Shorts के जैसे एक AI प्लेटफॉर्म है. जहां यूजर्स वर्टिकल फॉर्मेट में छोटे-छोटे AI विडीयोज बनाने के साथ-साथ उसे रीमिक्स और दूसरों के साथ शेयर भी कर सकेंगे.

Sora 2 में क्या है खास?

Sora 2 में ओपन एआई ने एक खास फीचर दिया है, Upload Yoursel का. जिसके जरिए यूजर खुद को भी अपने वीडियो में एड कर सकेंगे. यानी कि इस फीचर के तहत आप अपने AI वीडियो में खुद को भी एड कर सकते हैं या फिर किसी भी फिल्म की सीन में खुद को एड कर उस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा Sora 2 वीडियो के इंस्ट्रक्शन को भी अच्छे से समझ सकता है. साथ ही वीडियो में क्रिएटिव बैकग्राउंड, तरह-तरह के साउंड इफेक्ट्स भी दे सकता है.

iOS यूजर्स के लिए रोल आउट

OpenAI ने Sora को फिलहाल US और Canada में iOS यूजर्स के लिए रोल आउट किया है. साथ ही यह ऐप यूजर्स के लिए फ्री भी है. यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा. हालांकि, बाद में कंपनी इस पर भी कोई चार्ज लगा सकती है.

AI टूल्स से होगी घर बैठे कमाई: जानिए आसान और असरदार तरीके

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Pulse फीचर, जानिए कैसे और कौन कर सकता है इस्तेमाल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola