1 अक्टूबर से लागू हुआ Online Gaming Bill 2025, रियल मनी गेम्स पर बैन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Oct 2025 3:09 PM
Online Gaming Bill 2025: भारत में गेमिंग का नया कानून, जानें क्या बदला
भारत सरकार ने 1 अक्टूबर से Online Gaming Bill 2025 लागू कर दिया है. जानें कैसे यह कानून गेमिंग इंडस्ट्री को सुरक्षित, पारदर्शी और नियंत्रित बनाएगा
Online Gaming Bill 2025 ने बदली भारत की गेमिंग दुनिया की दिशा : गेमिंग का नया युग शुरू – 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुए Online Gaming Bill 2025 ने भारत की डिजिटल गेमिंग इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है. जहां एक ओर यह कानून ई-स्पोर्ट्स और एजुकेशनल गेम्स को बढ़ावा देता है, वहीं दूसरी ओर रियल मनी गेम्स पर सख्त प्रतिबंध लगाकर समाज को जुए और लत से बचाने का प्रयास करता है.
गेमिंग में सुरक्षा और पारदर्शिता की पहल
- सरकार ने इस बिल के जरिए एकीकृत राष्ट्रीय कानून लागू किया है जो सभी राज्यों पर समान रूप से लागू होगा।
- ई-स्पोर्ट्स को आधिकारिक मान्यता दी गई है और इसके लिए ट्रेनिंग व रिसर्च सेंटर स्थापित किए जाएंगे
- बच्चों और युवाओं के लिए एजुकेशनल व सुरक्षित गेम्स को प्रोत्साहन मिलेगा.
रियल मनी गेम्स पर पूरी तरह बैन
- रम्मी, पोकर, बेटिंग और फैंटेसी स्पोर्ट्स जैसे पैसे वाले गेम्स अब पूरी तरह प्रतिबंधित हैं
- इनका संचालन, प्रचार या भागीदारी अब गैरकानूनी मानी जाएगी
- नियम तोड़ने पर 3 से 5 साल की जेल और ₹2 करोड़ तक जुर्माना लगाया जा सकता है.
भारत बनेगा ग्लोबल गेमिंग हब
- यह कानून भारत को वैश्विक ई-स्पोर्ट्स और डिजिटल गेमिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है
- इंडस्ट्री में नौकरी, नवाचार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे
- ₹66,000 करोड़ तक पहुंचने वाले गेमिंग बाजार को सुरक्षित और नियंत्रित किया जाएगा.
Online Gaming Bill 2025: FAQs
Q1: क्या सभी ऑनलाइन गेम्स बैन हो गए हैं?
नहीं, केवल रियल मनी गेम्स जैसे रम्मी, पोकर, बेटिंग आदि पर प्रतिबंध है. ई-स्पोर्ट्स और एजुकेशनल गेम्स को बढ़ावा मिलेगा.
Q2: क्या विदेशी गेमिंग कंपनियां भी इस कानून के तहत आएंगी?
हां, अगर वे भारतीय यूजर्स को टारगेट करती हैं तो उन्हें भी इस कानून का पालन करना होगा.
Q3: क्या गेमिंग कंपनियों को लाइसेंस लेना होगा?
जी हां, सभी वैध गेमिंग कंपनियों को सरकार से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा.
UPI नियमों में बड़ा बदलाव: अब नहीं भेज सकेंगे Request Money, साइबर ठगी पर लगेगी लगाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










