लॉन्च से पहले OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म, जानिए क्या मिलेगा खास
Published by : Ankit Anand Updated At : 31 Mar 2026 4:03 PM
OnePlus Nord 6 (OnePlus)
OnePlus Nord 6 जल्द ही भारत में एंट्री लेने वाला है. लॉन्च से पहले ही इसके कुछ दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं. शानदार डिस्प्ले, पावरफुल परफॉर्मेंस, AI कैमरा टूल्स और बड़ी बैटरी इसे मिड-रेंज में एक मजबूत ऑप्शन बना सकते हैं.
OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है. इस स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, एडवांस AI फीचर्स और मजबूत ड्यूरेबिलिटी देखने को मिलेगी. बता दें कि OnePlus ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होने वाला है. खास बात ये है कि इस फोन के लिए Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है. इससे साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद आप इसे सीधे Amazon से खरीद पाएंगे. आइए अब जान लेते हैं फोन के कंफर्म फीचर्स.
OnePlus Nord 6 के कंफर्म फीचर्स
डिजाइन और डिस्प्ले
इसमें आपको 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz का स्मूद AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. ब्राइटनेस की बात करें तो ये फोन 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HBM मोड में 1,800 निट्स तक जाता है. इतना ही नहीं, इसकी स्क्रीन को Crystal Guard Glass से प्रोटेक्ट किया गया है. कंपनी के मुताबिक ये फ्लैगशिप लेवल के Corning Gorilla Glass Victus+ जितना मजबूत माना जा रहा है.
पानी और धूल से मिलेगी सेफ्टी
इस फोन में आपको एक नहीं, बल्कि IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी कई मजबूत वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग्स मिल रही हैं. आसान शब्दों में समझें तो ये फोन करीब 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सेफ रह सकता है. इतना ही नहीं, इस पर ठंडे या गर्म पानी के तेज जेट्स का भी खास असर नहीं पड़ेगा. खास बात ये है कि ये अपग्रेड पिछले मॉडल से काफी बड़ा है, क्योंकि उससे पहले वाले वर्जन में सिर्फ IP65 रेटिंग ही दी गई थी.
Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा फोन
कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इसमें पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा. खास बात ये है कि इसमें OnePlus 15 जैसा डेडिकेटेड G2 Wi-Fi चिप भी दिया जाएगा, जिससे भीड़भाड़ वाले एरिया में भी नेटवर्क बेहतर मिलेगा. इतना ही नहीं, अगर आप Reliance Jio SIM इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 3 गुना तक तेज डेटा स्पीड भी मिल सकती है.
कैमरा
अब बात कैमरे की करें तो यहां भी फोन काफी दमदार नजर आता है. इसमें 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ‘Dual Axis’ OIS के साथ आएगा. यानी फोटो और वीडियो दोनों में शानदार स्टेबिलिटी मिलेगी. हालांकि सेकेंडरी कैमरा के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सेल्फी लवर्स के लिए अच्छी खबर है कि इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.
सॉफ्टवेयर
ये फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा. खास बात ये है कि इसमें कई दमदार AI फीचर्स भी मिलेंगे. जैसे AI Portrait Glow, AI Eraser, AI Unblur और AI Perfect Shot, जो आपकी फोटो को और भी शानदार बना देंगे.
बैटरी
इस फोन में आपको 9000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है. हालांकि, अभी इसकी चार्जिंग स्पीड को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें: OnePlus क्या सच में है बंदी के कगार पर? ग्लोबल शटडाउन या सिर्फ स्मार्ट शिफ्ट?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










