Gaya News : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में करंट लगने से इमामगंज के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Gaya News

खबर मिलने के बाद मातम में परिवार

Gaya News : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बिजली की चपेट में आने से इमामगंज निवासी युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

विज्ञापन

Gaya News (निर्भय पांडेय) : नीमा गांव निवासी 25 वर्षीय सुधीर कुमार की महाराष्ट्र के औरंगाबाद में करंट लगने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम पसर गया. शनिवार की देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इस संबंध में सिद्धपुर पंचायत के सरपंच रामलखन साव ने बताया कि सुधीर भारती ही घर का पूरा खर्च उठाता था.उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

बाथरूम में लगा करंट, गांव में शोक का माहौल

ग्रामीणों के अनुसार बाथरूम में करंट लगने से उसकी मौत हुई है. बताया जाता है कि सुधीर कुमार की पत्नी गर्भवती है. दो माह पूर्व ही उसके पिता का निधन हुआ था. पिता के श्राद्धकर्म के बाद वह दोबारा कमाने के लिए महाराष्ट्र गया था. लेकिन वहां यह हादसा हो गया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read : औरंगाबाद में आज: जानें औरंगाबाद में आज का दर्शन, इमरजेंसी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या, मौसम का हाल

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन