बिहार में आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 54 DSP समेत 34 राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
bihar dsp transfer

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार सरकार ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य में 54 डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों और 34 राजस्व पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. कई जिलों में साइबर क्राइम, ट्रैफिक, सीआईडी और मद्य निषेध विभाग में नई तैनाती की गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रशासनिक स्तर पर बड़े फैसले ले रही है. इसी कड़ी में शनिवार देर रात बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार पुलिस सेवा के 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. साइबर क्राइम, ईओयू, ट्रैफिक, सीआईडी और मद्य निषेध विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है.

कई महत्वपूर्ण पदों पर नई पोस्टिंग

जारी आदेश के अनुसार मो. अली अंसारी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (रेल) पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) बनाया गया है. वहीं अशफाक अंसारी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से स्थानांतरित कर मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

आशीष कुमार सिंह को पटना का नया ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. मनोज राम को वैशाली से अपराध अनुसंधान विभाग (CID) पटना भेजा गया है. वंदना मुखर्जी को मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है.

साइबर क्राइम यूनिट में भी बदलाव

सरकार ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए भी कई अहम बदलाव किए हैं. शाहनवाज अख्तर को रोहतास से साइबर क्राइम नवादा भेजा गया है, जबकि अब्दुर रहमान दानिश को सारण से साइबर क्राइम गया में पोस्टिंग मिली है. अभिषेक कुमार को औरंगाबाद से जमुई साइबर क्राइम, डीएसपी भेजा गया है.

इसके अलावा महेश चौधरी को डीएसपी ईओयू, धीरज कुमार को एसडीपीओ इमामगंज (गया), नीलाभ कृष्ण को सीनियर डीएसपी ईओयू और कमलेश कुमार को सीआईडी कमजोर वर्ग का सीनियर डीएसपी बनाया गया है.

कैमूर और कटिहार में भी नई जिम्मेदारी

दयानंद कुमार को ट्रैफिक डीएसपी कैमूर बनाया गया है, जबकि मो. आसिफ आलम को कटिहार का साइबर क्राइम डीएसपी नियुक्त किया गया है. अशोक कुमार, देवेंद्र प्रसाद और अनुराग कुमार को भी ईओयू में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं.

राजस्व विभाग में भी बड़ा बदलाव

पुलिस विभाग के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. विभाग ने 34 राजस्व पदाधिकारियों का तबादला किया है. अनुमंडल स्तर पर तैनात अधिकारियों को अब अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी का पदनाम दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग इन्हें DCLR की शक्तियां भी प्रदान करेगा.

जारी आदेश के मुताबिक अमरनाथ चौधरी को अररिया का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. सरकार का मानना है कि इन बदलावों से प्रशासनिक कामकाज और तेज होगा तथा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

Also Read: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चल सकती है हवा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन