लॉन्च से पहले लीक हुई OnePlus 13s की कीमत: भारत और दुबई में कितने में मिलेगा वनप्लस का नया फ्लैगशिप फोन

OnePlus 13s
OnePlus 13s की कीमत भारत, दुबई और अन्य देशों में लॉन्च से पहले लीक हुई है. जानिए OnePlus के इस नए फ्लैगशिप फोन की संभावित कीमत और फीचर्स.
OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमतें लीक हो गई हैं.रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत, दुबई, अमेरिका और चीन जैसे बाजारों में इस डिवाइस की अनुमानित कीमत सामने आ चुकी है, जिससे यूजर्स को एक अंदाजा मिल गया है कि नया OnePlus स्मार्टफोन उनके बजट में आएगा या नहीं.
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, OnePlus13s की कीमत भारत में करीब ₹66,800 (लगभग $800) हो सकती है. वहीं, दुबई में इसकी कीमत AED 2,940 यानी लगभग ₹66,700 बताई जा रही है. इससे साफ है कि कंपनी इस बार भी अपनी प्रीमियम कैटेगरी को बरकरार रखते हुए, हाई-एंड स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन को प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करने की रणनीति पर काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 13T, जानें फीचर्स और कीमत
यह भी पढ़ें: 40 हजार से कम में मिल जाएंगे ये टॉप 5 बजट स्मार्टफोन्स, लिस्ट में एक से बढ़ कर एक नाम शामिल
Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है
OnePlus13s में Qualcomm का अगला-जेनरेशन Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो अक्टूबर 2025 में लॉन्च हो सकता है. इसके साथ ही, नए OnePlus डिवाइस में बेहतर कैमरा सेटअप, नया सॉफ्टवेयर अनुभव (OxygenOS का अपग्रेडेड वर्जन), और लंबी बैटरी लाइफ की उम्मीद की जा रही है.
हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन अफवाहों के अनुसार OnePlus 13s को अक्टूबर 2025 के अंत तक पेश किया जा सकता है.
अगर आप एक फ्लैगशिप Android फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो OnePlus 13s आपके लिए एक बड़ा विकल्प बन सकता है, खासकर तब अगर यह लीक हुई कीमतों के आसपास लॉन्च होता है.
यह भी पढ़ें: ₹5000 की छूट के साथ मिल रहा OnePlus Nord CE 4 Lite 5G, Amazon पर धमाकेदार डील
यह भी पढ़ें: 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 12, Amazon का ऑफर जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










