स्टाइलिश लुक और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 13T, जानें फीचर्स और कीमत

Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Apr 2025 6:19 PM

विज्ञापन

OnePlus 13T

OnePlus 13T ने अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T लॉन्च कर दिया है. इस डिवाइस में कंपनी ने दमदार 6260mAh की बैटरी और 16GB रैम जैसे पावरफुल फीचर्स दिए हैं.

विज्ञापन

OnePlus 13T Launch: वनप्लस आज यानी 24 अप्रैल को चीन में अपना कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T को लॉन्च कर दिया है. अब ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है. हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हाल ही में वनप्लस द्वारा कराए गए काउंटरपॉइंट रिसर्च सर्वे में इशारा मिला है कि वनप्लस का एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में आने वाला है.

भारतीय लोगों के अनुसार कैसे होना चाहिए कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन

Counterpoint Research के एक हालिया सर्वे के मुताबिक, वनप्लस भारत में जल्द ही OnePlus 13T लॉन्च कर सकता है. सर्वे में शामिल 74% लोगों ने कॉम्पैक्ट फोन को प्राथमिकता दी, लेकिन 68% लोगों का मानना है कि बाजार में अच्छी क्वालिटी वाले छोटे स्मार्टफोन की कमी है.

ज्यादातर उपभोक्ता ऐसे छोटे फोन चाहते हैं, जिनमें दमदार फीचर्स हों. सर्वे में 88% प्रतिभागियों ने कहा कि अगर फोन में पावरफुल प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ हो, तो वे कॉम्पैक्ट फोन खरीदने के लिए तैयार हैं. इसके अलावा, 73% लोगों ने एक हाथ से आराम से इस्तेमाल किए जाने वाले फोन को अहमियत दी. वहीं, 60% लोगों के अनुसार आदर्श स्क्रीन साइज 6 से 6.5 इंच के बीच होना चाहिए.

OnePlus 13T की फीचर्स  

वनप्लस का दावा है कि नया OnePlus 13T कॉम्पैक्ट फोन की जरूरतों का परफेक्ट समाधान है. स्पेसिफिकेशंस को देखकर साफ है कि यह फोन OnePlus 13 का ही एक छोटा वर्जन है.

कंपनी ने इस फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगाया है, जिसे केवल 6.32 इंच की स्क्रीन वाले कॉम्पैक्ट बॉडी में पेश किया गया है. तुलना करें तो OnePlus 13 की स्क्रीन 6.82 इंच की है, जो इसके मुकाबले काफी बड़ी है.

यह भी पढ़े: YouTube पर सबसे पहले किसने किया था वीडियो अपलोड? 99% लोग नहीं जानते यूट्यूब के बारें यह 10 मजेदार बातें

दिलचस्प बात यह है कि OnePlus 13T में 6260 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि OnePlus 13 की तुलना में 260 mAh ज्यादा है. माना जा रहा है कि कंपनी ने ऐसा सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से संभव किया है.

इसके अलावा, OnePlus 13T में 50MP का प्राइमरी और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस चीन में Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करेगा.

OnePlus 13T की कीमत

  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3399 युआन (लगभग ₹39,805)
  • 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3599 युआन (लगभग ₹42,150)
  • 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3799 युआन (लगभग ₹44,490)
  • 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3999 युआन (लगभग ₹46,835)
  • 16GB रैम + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4499 युआन (लगभग ₹52,690)

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola