OnePlus 13 की कीमत में जबरदस्त कटौती, जानें इसे खरीदने की 4 बड़ी वजहें और छोड़ने की एक

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Dec 2025 8:20 AM

विज्ञापन

OnePlus 13 क्यों है अभी भी बेस्ट डील?

OnePlus 13 की कीमत में एक बार फिर बड़ी कमी की गई है. यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब सीधे डिस्काउंट पर मिल रहा है. इसके साथ ही बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट भी है. यहां मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन

प्रीमियम एंड्रॉयड फोन खरीदने का मन है लेकिन जेब पर भारी बोझ नहीं चाहिए? तो OnePlus 13 आपके लिए इस वक्त सबसे बड़ा सौदा साबित हो सकता है. नए OnePlus 15 के लॉन्च के बाद यह मॉडल भले ही पुराना हो गया हो, लेकिन इसकी कीमत में आई भारी गिरावट ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया है. अब यह फोन 60 हजार से भी कम में मिल रहा है और इस दाम पर यह फ्लैगशिप क्वालिटी का अनुभव देता है.

डिजाइन का आखिरी शाहकार

OnePlus 13 कंपनी का आखिरी फोन है जिसमें गोल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसके बाद OnePlus ने अपने नए फ्लैगशिप में चौकोर डिजाइन और फ्लैट डिस्प्ले अपना लिया है. अगर आपको कर्व्डस्क्रीन और स्मूद एज वाली प्रीमियम फील पसंद है, तो यह फोन आपके लिए आखिरी मौका है.IP68 और IP69 रेटिंग के साथ इसकी मजबूती भी शानदार है.

Snapdragon 8 Elite की ताकत

इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 12GB RAM दी गई है. परफॉर्मेंस इतनी स्मूद है कि गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक सबकुछ बिना किसी रुकावट चलता है. नए OnePlus 15 में भले ही नया प्रॉसेसर हो, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में OnePlus 13 किसी भी तरह पीछे नहीं है.

बैटरी जो साथ निभाए लंबा

6000mAh बैटरी के साथ यह फोन आसानी से डेढ़ दिन तक चल जाता है. 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग इसे और भी पावरफुल बनाती है. बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन आज भी फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरिएंस देता है.

Hasselblad कैमरा का आखिरी जादू

OnePlus और Hasselblad की साझेदारी अब खत्म हो चुकी है, लेकिन OnePlus 13 इसका आखिरी फ्लैगशिप है जिसमें Hasselblad ट्यूनिंग मौजूद है. कैमरा रिजल्ट नैचुरल और बैलेंस्ड आते हैं, चाहे दिन हो या रात. अगर आपको ओवरसैचुरेटेड फोटो पसंद नहीं हैं, तो यह कैमरा आपके लिए परफेक्ट है.

क्यों छोड़ें?

एकमात्र वजह है कि OnePlus 15 अब बाजार में मौजूद है. इसमें बड़ा बैटरी पैक, नया प्रॉसेसर और Android 16 मिलता है. अगर आपको सबसे नया हार्डवेयर और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहिए, तो नया मॉडल बेहतर है. लेकिन कीमत के लिहाज से OnePlus 13 अभी भी सबसे दमदार डील है.

यह भी पढ़ें: OnePlus 15 लॉन्च के बाद OnePlus 13 की कीमत ताबड़तोड़ घटी, जानें कितना सस्ता हुआ

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola