Nyaya Setu: 24×7 मुफ्त लीगल हेल्प घर बैठे, अब व्हाट्सऐप पर पाएं कानूनी सहायता

Updated:
विज्ञापन
Nyaya Setu: 24×7 मुफ्त लीगल हेल्प घर बैठे, अब व्हाट्सऐप पर पाएं कानूनी सहायता

Nyaya Setu: भारत सरकार ने 1 जनवरी 2026 को न्याय सेतु चैटबॉट लॉन्च किया. व्हाट्सऐप पर 24×7 मुफ्त कानूनी मदद, तलाक, संपत्ति विवाद और घरेलू हिंसा मामलों में शुरुआती मार्गदर्शन.

विज्ञापन

Nyaya Setu On WhatsApp: भारत सरकार ने नए साल की शुरुआत एक बड़े कदम के साथ की है. 1 जनवरी 2026 को विधि और न्याय मंत्रालय ने ‘न्याय सेतु चैटबॉट’लॉन्च किया है, जो देशभर के नागरिकों को व्हाट्सऐप पर मुफ्त कानूनी मदद उपलब्ध कराएगा. यह प्लैटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस है और लोगों को संपत्ति विवाद, तलाक, घरेलू हिंसा जैसे मामलों में शुरुआती कानूनी मार्गदर्शन देगा.

कानूनी मदद अब बस एक मैसेज दूर

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा करते हुए कहा कि “Legal help is now just a message away!” यानी अब किसी भी कानूनी समस्या के लिए बस व्हाट्सऐप पर मैसेज करना होगा. नागरिक 7217711814 नंबर पर मैसेज भेजकर अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और तुरंत चैटबॉट से जुड़ सकते हैं. यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है और इसमें सिविल, क्रिमिनल, कॉर्पोरेट और फैमिली लॉ जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं.

24×7 कानूनी सहायता, बिना ऑफिस गए

न्याय सेतु चैटबॉट चौबीसों घंटे उपलब्ध है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को अब कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या वकील के दफ्तर में शुरुआती सलाह के लिए जाने की जरूरत नहीं होगी. चाहे आप किसी भी राज्य या शहर में हों, यह सेवा हर जगह समान रूप से उपलब्ध है.

मुकदमे से पहले की कानूनी तैयारी

इस प्लैटफॉर्म का मकसद लोगों को अदालत जाने से पहले ही उनके अधिकारों और केस की मजबूती समझाना है. इससे नागरिक सरकारी वेबसाइटों की जटिलता से बचते हुए सीधे सरल भाषा में जानकारी पा सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि न्याय सेतु कानूनी सलाह नहीं देता, बल्कि सही दिशा दिखाता है और जरूरत पड़ने पर पैनल वकीलों से जोड़ता है.

पुराने लीगल एड सिस्टम से जुड़ा

न्याय सेतु को मौजूदा कानूनी सहायता योजनाओं जैसे टेली-लॉ, न्याय बंधु और लीगल सर्विस अथॉरिटीज से जोड़ा गया है. इसका मतलब है कि चैटबॉट से मिली जानकारी आगे चलकर योग्य वकीलों या सरकारी कानूनी संस्थाओं से जुड़ सकती है. इस तरह यह प्लैटफॉर्म एक डिजिटल गेटवे की तरह काम करता है.

परिवारिक विवादों तक कवरेज

सरकार ने साफ किया है कि न्याय सेतु परिवारिक विवादों, तलाक, भरण-पोषण और कस्टडी जैसे मामलों में भी मदद करेगा. घरेलू हिंसा से जुड़े सवालों के जवाब भी यहां मिलेंगे. हालांकि अदालत में केस लड़ने के लिए अब भी वकील की जरूरत होगी, लेकिन शुरुआती मार्गदर्शन और अधिकारों की जानकारी अब घर बैठे मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: ChatGPT, Grok और Gemini जैसे AI टूल्स से भूल कर भी न पूछें ये 5 बातें, वरना खुद को डाल देंगे मुश्किल में

यह भी पढ़ें: New Year WhatsApp Scams: वॉट्सऐप पर आ रही नए साल की बधाइयां हो सकती हैं स्कैम, जानें कैसे रहे सेफ

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola