Nothing ला रहा धांसू फोन, स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्चिंग जल्द

Nothing फिर मचाने वाला है धमाल, नया Phone (3a) Lite हुआ लीक / X@Justsomemyth
Nothing अपने नये स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite को लॉन्च करने की तैयारी में है. Dimensity 7300 चिपसेट, Android 15 और ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ यह फोन मिड-रेंज मार्केट में धमाल मचाएगा
Nothing कंपनी फिर एक बार अपने नये स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है. Carl Pei की कंपनी ने Phone (2a) के साथ शानदार सफलता हासिल की थी, और अब खबर है कि कंपनी जल्द ही उसका नया मॉडल, Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च करने जा रही है. यह फोन अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph लाइटिंग इंटरफेस के लिए मशहूर Nothing सीरीज का अगला स्टाइलिश मेंबर हो सकता है.
Geekbench लिस्टिंग से हुआ खुलासा
हाल ही में Geekbench वेबसाइट पर एक नया Nothing स्मार्टफोन देखा गया है, जिसका मॉडल नंबर A001T बताया गया है. इस लिस्टिंग के अनुसार, नया फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 8GB RAM के साथ Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा. Geekbench टेस्ट में इस फोन ने 1003 सिंगल-कोर और 2925 मल्टी-कोर स्कोर हासिल किये हैं, जो बताता है कि यह डिवाइस स्मूद और एफिशिएंट परफॉर्मेंस देगा.
स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस की झलक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone (3a) Lite को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है. भले ही इसमें Lite टैग हो, लेकिन कंपनी इसमें ट्रांसपेरेंट बॉडी और GlyphLED लाइट सिस्टम देने वाली है, जो Nothing ब्रांड की पहचान बन चुका है. हालांकि, लागत कम रखने के लिए लाइटिंग फीचर्स को थोड़ा कम किया जा सकता है. Dimensity 7300 प्रॉसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है और 2.5GHz की स्पीड पर काम करने वाले Cortex-A78 कोर देता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में बढ़िया परफॉर्मेंस मिलेगी.
डिजाइन और लॉन्च की उम्मीदें
डिजाइन के मामले में यह फोन पिछले मॉडलों की तरह ही फ्लैट एजेस, पतले बेजल्स और प्रीमियम लुक के साथ आ सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Geekbench पर दिखने से अंदाजा है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है. अगर यह किफायती कीमत और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है, तो यह मिड-रेंज 5G मार्केट में तहलका मचा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










