फ्रिज देने लगे है ये संकेत तो तुरंत कराएं प्रोफेशनल क्लीनिंग, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Updated:
विज्ञापन
फ्रिज देने लगे है ये संकेत तो तुरंत कराएं प्रोफेशनल क्लीनिंग, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Fridge Cleaning Signs: क्या आपका फ्रिज साफ दिखने के बावजूद परेशानी दे रहा है? बार-बार बदबू, फफूंदी, धूल या पानी का रिसाव जैसे संकेत बताते हैं कि सिर्फ ऊपर-ऊपर की सफाई काफी नहीं होती. ऐसे में समय रहते आपको प्रोफेशनल क्लीनिंग करवाना चाहिए, ताकि फ्रिज लंबे समय तक आराम से चले.

विज्ञापन

हमारा फ्रिज बिना रुके हर समय खाने-पीने की चीजों को फ्रेश रखने में लगा रहता है, लेकिन विडंबना यह है कि घर में सबसे ज्यादा नजरअंदाज भी वही होता है. हम अक्सर सिर्फ शेल्फ पोंछ देते हैं या एक्सपायर चीजें निकाल देते हैं, लेकिन असली सफाई यहीं तक सीमित नहीं होती. दरअसल, फ्रिज के कई कोनों में ऐसी छिपी हुई गंदगी होती है जहां हमारा हाथ आसानी से नहीं पहुंचता. कुछ ऐसे संकेत भी होते हैं जो आपका फ्रिज आपको देता है और तभी समझ जाना चाहिए कि अब किसी प्रोफेशनल होम क्लीनिंग एक्सपर्ट की जरूरत है. तो आइए फिर जानते हैं उन संकेतों के बारे में.

सफाई के बाद भी बदबू आना

अगर फ्रिज की सफाई करने के बाद भी बार-बार बदबू वापस आने लगे, तो समझ लीजिए कि समस्या अभी खत्म नहीं हुई है. इसका मतलब है कि बदबू की असली वजह कहीं गहराई में है. जैसे दराजों के अंदर या ड्रेनेज सिस्टम में अब भी मौजूद है. ऐसे में प्रोफेशनल क्लीनर्स काम आते हैं. वह उन छुपे हुए हिस्सों तक पहुंचकर अच्छी तरह सफाई और सैनिटाइजेशन कर सकते हैं.

फफूंदी का दिखाई देना

अगर आपके फ्रिज में मोल्ड (फफूंदी) दिखाई देने लगे, तो समझ लीजिए कि साफ-सफाई में कहीं बड़ी गड़बड़ी है. फ्रिज पर काले, हरे या सफेद रंग के छोटे-छोटे धब्बे दिखना इस बात का संकेत है कि अंदर ज्यादा नमी है या दरवाजों के आसपास सही वेंटिलेशन नहीं मिल रहा. फ्रिज से मोल्ड को पूरी तरह हटाने के लिए मजबूत क्लीनिंग केमिकल्स का इस्तेमाल करना जरूरी होता है.

कॉइल्स और वेंट्स पर धूल जमना 

कॉइल्स और वेंट्स पर जमी धूल को लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यही चीज काफी ज्यादा अहम होती है. जब कंडेंसर कॉइल्स पर धूल जम जाती है, तो फ्रिज को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. समस्या यह है कि ये कॉइल्स आमतौर पर फ्रिज के पीछे या नीचे होती हैं, जहां तक सही तरीके से सिर्फ प्रोफेशनल क्लीनर ही पहुंच पाते हैं.

पानी लीकेज होना 

अगर फ्रिज अंदर पानी रिसने लगे या नमी जमा होने लगे, तो इसे हल्के में न लें. आम तौर पर नमी अपने-आप नहीं बनती, इसके पीछे अक्सर पाइपलाइन में कोई दिक्कत होती है. अगर फ्रिज के आस-पास आपको पानी दिखाई दे तो समझ लीजिए कि ड्रेन होल में गंदगी फंसी हो सकती है. ऐसे में बेहतर है कि प्रोफेशनल की आप मदद लें.

यह भी पढ़ें: फ्रिज लेने का बना रहे हैं प्लान? तो खरीदने से पहले ये 4 चीजों का जरूर रखें ध्यान

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola