7600mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आज लॉन्च होगा iQOO 15R

iQOO 15R
iQOO 15R India Launching Today: चाइनीज टेक कंपनी आज अपने iQOO 15 सीरीज में एक नया मॉडल iQOO 15R भारत में लॉन्च करने वाली है. यह फोन गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 144FPS गेमिंग सपोर्ट मिलता है. 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग इसे पावरफुल ऑप्शन बनाते हैं.
iQOO 15R India Launching Today: अगर आप गेमर हैं और गेमिंग के लिए ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जो स्मूद ग्राफिक्स, हाई FPS और जीरो लैग परफॉर्मेंस दे, तो फिर आपके लिए बड़ी खबर है. चाइनीज टेक कंपनी iQOO आज इंडिया में नया मॉडल iQOO 15R लॉन्च करने वाली है, जिसे खास तौर पर पावरफुल परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स और गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ iQOO 15R हाई-एंड गेमिंग का एक्सपीरियंस देने का वादा करता है.
iQOO 15R इंडिया लॉन्च डिटेल्स
iQOO आज अपने नए मॉडल को इंडिया में दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा. यह मॉडल Amazon एक्सक्लूसिव होगा. यानी कि ग्राहक इसे ऑफिशियल साइट के अलावा अमेजन से भी खरीद सकेंगे. वहीं, लॉन्च इवेंट की लाइवस्ट्रीम कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल और Amazon पर देखी जा सकती है. इसे Triumph Silver और Dark Knight कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा.
iQOO 15R में कैसा मिलेगा गेमिंग परफॉर्मेंस?
iQOO 15R में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसे Supercomputing Chip Q2 के साथ जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि यह सेटअप गेमिंग के दौरान 144FPS तक सपोर्ट करता है. ज्यादा FPS का मतलब है ज्यादा स्मूद और लैग-फ्री गेमिंग, खासकर BGMI जैसे फास्ट-पेस गेम्स में. हालांकि, इस सेगमेंट में कुछ अन्य स्मार्टफोन इससे भी ज्यादा FPS ऑफर करते हैं.
Snapdragon 8 Gen 5 को सब-फ्लैगशिप चिपसेट माना जा रहा है, जिसमें टॉप-टियर Snapdragon 8 Elite Gen 5 के कई फीचर्स शामिल हैं. यानी परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन मल्टीटास्किंग, हाई-ग्राफिक्स गेमिंग और हैवी ऐप्स को आसानी से संभाल सकता है.
कंपनी के मुताबिक, iQOO 15R ने AnTuTu बेंचमार्क पर 3.5 मिलियन से ज्यादा स्कोर हासिल किया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी दमदार माना जाता है. बेहतर परफॉर्मेंस को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इसमें 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएगा. साथ ही, एक नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप भी मिलेगी, जिससे ऑनलाइन गेमिंग और इंटरनेट कनेक्टिविटी ज्यादा स्टेबल और स्मूद रहेगी.
iQOO 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iQOO 15R में 6.59 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. इसका रेजोल्यूशन 1.5K होने की उम्मीद है, जो इस सेगमेंट में एक स्टैंडर्ड साइज और क्वालिटी माना जाता है.
फोन में 7,600mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन आराम से पूरे दिन हाई रिफ्रेश रेट और हेवी यूसेज को संभाल सकता है. बैटरी को सपोर्ट करने के लिए 100W FlashCharge फास्ट चार्जिंग मिलेगी.
कैमरा सेक्शन में कंपनी थोड़ी कटौती कर सकती है. ट्रिपल कैमरा सेटअप की जगह इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा. इसमें 50MP का Sony LYT सीरीज का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, जबकि 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस थोड़ा नॉर्मल माना जा सकता है. इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं मिलेगा, जैसा कि स्टैंडर्ड iQOO 15 में देखने को मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.
सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो फोन OriginOS 6 पर चलेगा और इसमें कई AI फीचर्स मिलेंगे. इनमें AI Creation in Notes, AI Captions (रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन), Google Gemini इंटीग्रेशन, Circle to Search, AI Erase, AI Reflection Erase, AI Magic Move, AI Image Expander, AI Image Cut-out और AI Document Scanning जैसे फीचर्स शामिल होंगे. साथ ही कंपनी इस फोन के लिए चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जो इस प्राइस रेंज में एक अच्छा सपोर्ट माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a सीरीज का डिजाइन आया सामने, मिलेगा नया Glyph Bar, जानें क्या है इसकी खासियत?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




