ePaper

स्मार्टफोन कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं eSIM सपोर्ट? क्या यह फिजिकल सिम से बेहतर है?

Updated at : 24 Feb 2026 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
esim

eSIM बनाम फिजिकल SIM: 2026 में कौन सुरक्षित और बेहतर?

स्मार्टफोन में eSIM और फिजिकल SIM के बीच सुरक्षा, सुविधा और भविष्य की तैयारी पर पूरी जानकारी. जानिए 2026 में कौन सा विकल्प आपके लिए सही रहेगा

विज्ञापन

स्मार्टफोन की दुनिया तेजी से बदल रही है और इसी बदलाव का बड़ा हिस्सा है. eSIM तकनीक अब कई नये डिवाइस पारंपरिक फिजिकल सिम कार्ड के साथ-साथ eSIM सपोर्ट भी देते हैं. सवाल यही है कि इनमें से कौन सा विकल्प ज्यादा सुरक्षित और भविष्य के लिए बेहतर है.

फिजिकल सिम क्या है?

फिजिकल सिम वह छोटा चिप है जिसे फोन में डालकर नेटवर्क से जोड़ा जाता है. इसे आसानी से निकाला और दूसरे फोन में लगाया जा सकता है. यही इसकी सबसे बड़ी सुविधा है. लेकिन यही सुविधा इसे कमजोर भी बनाती है क्योंकि यह खो सकता है, टूट सकता है या चोरी भी हो सकता है.

eSIM क्या है और क्यों खास है?

eSIM फोन के हार्डवेयर में ही मौजूद रहता है. इसे किसी कार्ड की तरह निकालना संभव नहीं होता. नेटवर्क प्रोफाइल सीधे फोन में डाउनलोड होता है और यूजर QR कोड या ऑपरेटर सेटअप से इसे एक्टिव कर सकता है.

  • चोरी होने पर नंबर का गलत इस्तेमाल करना मुश्किल
  • SIM स्वैप फ्रॉड का खतरा कम
  • एक ही फोन में कई प्रोफाइल रखने की सुविधा.

सुरक्षा के लिहाज से कौन बेहतर?

सुरक्षा के मामले में eSIM आगे है. चूंकि इसे निकाला नहीं जा सकता, इसलिए चोरी या गलत इस्तेमाल की संभावना कम होती है. वहीं फिजिकल सिम को कोई भी निकालकर दूसरे फोन में डाल सकता है.

सुविधा और लचीलेपन की बात

eSIM यात्रियों के लिए बेहद आसान है- नेटवर्क बदलने के लिए कार्ड बदलने की जरूरत नहीं. एक ही फोन में कई नंबर रखे जा सकते हैं. हालांकि, जहां eSIM सपोर्ट कम है या बजट फोन में यह सुविधा नहीं है, वहां फिजिकल सिम ही व्यावहारिक विकल्प है.

बनाएगा फ्यूचर रेडी

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि eSIM ही भविष्य है. सिम ट्रे हटाने से फोन पतले बन सकते हैं और बैटरी जैसी जरूरी जगहों के लिए स्पेस बचता है. आने वाले वर्षों में डिजिटल सिम एक्टिवेशन ही वैश्विक मानक बनने की ओर बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: आपका गूगल अकाउंट कहीं किसी अनजान डिवाइस में लॉगिन तो नहीं? ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें: आपकी हर क्लिक, हर सर्च और हर लोकेशन इंटरनेट पर दर्ज, ऐसे मिटाएं डिजिटल फुटप्रिंट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola