Nothing की नई ‘b’ सीरीज का टीजर जारी, क्या भारत में लॉन्च होने वाला है बिल्कुल नया स्मार्टफोन?
Nothing ‘b’ सीरीज डिवाइस (Photo: Nothing India)
Nothing के फैंस के लिए आने वाले दिनों में बड़ा सरप्राइज देखने को मिल सकता है. एक रहस्यमयी टीजर ने नई ‘b’ सीरीज की चर्चा छेड़ दी है, जबकि दूसरी ओर CMF के स्मार्टफोन प्रोजेक्ट्स भी अब Nothing के पास बताए जा रहे हैं.
Nothing ने भारत में अपने एक नए डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर एक्ससाइटमेंट बढ़ाना शुरू कर दिया है. खास बात यह है कि यह प्रोडक्ट कंपनी की बिल्कुल नई ‘b’ सीरीज का हिस्सा होगा. अभी तक Nothing अपने नंबर वाली स्मार्टफोन सीरीज और वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है, लेकिन ‘b’ टैग के साथ आने वाला यह पहला Nothing डिवाइस होगा.
वहीं, एक टिप्स्टर का दावा है कि Carl Pei की अगुवाई वाली कंपनी जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह नया प्रोडक्ट आखिर होगा क्या और इसका नाम क्या रखा जाएगा. ऐसे में लॉन्च से पहले सस्पेंस और भी बढ़ गया है.
Nothing की नई ‘b’ सीरीज का टीजर आया सामने
Nothing ने X पर किए गए एक नए पोस्ट में अपने आने वाले प्रोडक्ट की झलक दिखाकर एक्ससाइटमेंट बढ़ा दी है. खास बात यह है कि यह कंपनी की पहली ‘b’ सीरीज. डिवाइस होने वाली है. हालांकि, Carl Pei की अगुवाई वाली कंपनी ने अभी तक न तो डिवाइस का नाम बताया है और न ही यह खुलासा किया है कि यह किस प्रोडक्ट कैटेगरी से जुड़ी होगी. टीजर वीडियो में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन इसमें ‘a’ को ‘b’ में बदलते हुए दिखाया गया है. इस छोटे से संकेत ने टेक लवर्स के बीच अटकलों का दौर शुरू कर दिया है.
Nothing के मौजूदा लाइनअप पर एक नजर
फिलहाल Nothing अपने पोर्टफोलियो में दो तरह की स्मार्टफोन सीरीज पेश करता है. पहली है इसकी प्रीमियम नंबर सीरीज और दूसरी है ‘a’ सीरीज, जिसे ज्यादा किफायती कीमत पर उतारा जाता है. ऐसे में आने वाला नया डिवाइस इन दोनों में से किसी भी लाइनअप का हिस्सा हो सकता है.
कंपनी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में सबसे नया जोड़ Nothing Phone 4a सीरीज है, जिसमें Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro शामिल हैं. इन दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया गया था. वहीं, ऑडियो प्रोडक्ट्स की बात करें तो कंपनी का Nothing Ear A सबसे चर्चित डिवाइसेज में से एक है.
CMF ने स्मार्टफोन प्रोजेक्ट्स Nothing को सौंपे
टिप्स्टर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) के मुताबिक, CMF ने अपनी स्मार्टफोन रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने अपने सभी मौजूदा स्मार्टफोन प्रोजेक्ट्स को Nothing के तहत ट्रांसफर कर दिया है. इतना ही नहीं, CMF ने इस साल कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना भी फिलहाल रोक दी है. वहीं, CMF Phone 2 Pro के सक्सेसर का लॉन्च भी टाल दिया गया है.
Nothing जल्द ही भारत में अपनी नई ‘b’ सीरीज के साथ बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है. वहीं, CMF के स्मार्टफोन प्रोजेक्ट्स अब Nothing के हाथों में आ गए हैं, जिससे कंपनी की आने वाली लॉन्च रणनीति और भी दिलचस्प होती नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें: Android 17 आते ही पुराने पड़ सकते हैं ये फोन, कहीं आपका मॉडल भी तो नहीं शामिल?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










