भारत में स्पॉटिफाई प्रीमियम मुफ्त पाने का सबसे आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन

स्पॉटिफाई प्रीमियम मुफ्त कैसे पाएं / एआई इमेज

Boat और Vi ने Spotify Premium को अपने चुनिंदा डिवाइस और प्रीपेड प्लान्स के साथ मुफ्त में उपलब्ध कराया है. यूजर्स सीमित समय तक विज्ञापन-मुक्त म्यूजिक और ऑफलाइन डाउनलोड का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

भारत में म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म Spotify ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने के लिए कई कंपनियों के साथ साझेदारी की है. अब यूजर्स बिना अतिरिक्त खर्च किए Spotify Premium का मजा ले सकते हैं, बशर्ते वे कुछ खास ऑफर्स के लिए योग्य हों. इन ऑफर्स में टेलीकॉम प्लान्स और ऑडियो डिवाइस ब्रांड्स के साथ बंडल्ड सब्सक्रिप्शन शामिल हैं.

Boat डिवाइस पर 4 महीने का फ्री Premium

Boat ने Spotify के साथ साझेदारी की है. कंपनी के चुनिंदा ऑडियो प्रोडक्ट्स खरीदने पर यूजर्स को पहले 12 हफ्तों तक 4 महीने का Spotify Premium सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा. 91मोबाइल्स के अनुसार, इसमें ऐड-फ्री म्यूजिक, ऑफलाइन डाउनलोड और हाई-क्वाॅलिटी ऑडियो जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

Vi प्रीपेड प्लान्स में Spotify Premium

Vodafone Idea (Vi) ने भी Spotify Premium को अपने कुछ खास प्रीपेड प्लान्स में शामिल किया है.

₹435 प्लान: अनलिमिटेड 4G/5G डेटा, कॉल्स, 100 SMS, JioHotstar और Spotify Premium (28 दिन).

₹250 प्लान: 2GB डेटा, कॉल्स, 300 SMS और Spotify Premium (28 दिन).

₹230 ऐड-ऑन: 30GB डेटा, Spotify Premium और 20+ OTT प्लैटफॉर्म्स की सुविधा.

यूजर्स के लिए फायदे

इन ऑफर्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स को बिना अतिरिक्त खर्च किए Spotify Premium का अनुभव मिलता है. हालांकि यह सुविधा सीमित समय के लिए होती है और केवल नए या योग्य यूजर्स को ही मिलती है. पहले से Premium सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स इन ऑफर्स का लाभ नहीं उठा सकते.

बिक्री बढ़ाने का जरिया

भारत में म्यूजिक स्ट्रीमिंग का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में Spotify का यह कदम न सिर्फ यूजर्स को आकर्षित करेगा बल्कि टेलीकॉम और ऑडियो ब्रांड्स के लिए भी बिक्री बढ़ाने का जरिया बनेगा. यह रणनीति खासकर यंग ऑडियंस और डिजिटल-फ्रेंडली यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है.


ये भी पढ़ें: Flipkart का नया ऑफर, अब शॉपिंग पर पा सकते हैं Netflix Mobile Plan, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

ये भी पढ़ें: Airtel का ₹200 Box Office Pack हुआ और भी दमदार! अब Amazon Prime Video, ZEE5 Premium समेत कई OTT का मिलेगा फायदा


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola