ePaper

घर-ऑफिस को मिलेगा लंबा पावर बैकअप, यहां देखें इन्वर्टर बैटरी ऑप्शंस

Updated at : 24 Feb 2026 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
Inverter Battery Options

इन्वर्टर बैटरी

अगर आप भी बिजली जाने की प्रॉब्लम से परेशान हैं और घर में इन्वर्टर लगाने की सोच रहे हैं, तो यहां आपके लिए कुछ बढ़िया Inverter Battery ऑप्शन दिए गए हैं, जो लंबा पावर बैकअप ऑफर करते हैं.

विज्ञापन

Best Inverter Battery Options: बिजली गई और काम रुक गया… ये प्रॉब्लम आज भी कई घरों में आम है. कभी ऑनलाइन मीटिंग बीच में रुक जाती है, तो कभी बच्चों की पढ़ाई. लाइट-फैन से लेकर Wi-Fi, TV और भी कई सारे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज सब कुछ बिजली पर डिपेंड हैं. ऐसे में एक भरोसेमंद इन्वर्टर बैटरी आपके घर की असली पावर बैकअप हीरो बन सकती है. आज की मॉडर्न इन्वर्टर बैटरियां सिर्फ बैकअप ही नहीं देतीं, बल्कि ज्यादा देर तक चलती हैं, जल्दी चार्ज होती हैं और लंबे समय तक टिकती भी हैं. सही बैटरी चुनने से आपको बार-बार पावर कट की चिंता भी नहीं होगी. आज हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन इन्वर्टर बैटरियों के बारे में बताएंगे, जो परफॉर्मेंस, लंबी लाइफ और बेहतर बैकअप का सही कॉम्बिनेशन देती है.

OKAYA PowerON OPSJT17048 140Ah Battery

Okaya Power Group की OKAYA PowerON OPSJT17048 एक 140Ah की एडवांस ट्यूब्युलर इन्वर्टर बैटरी है, जिसे लंबे बैकअप और फास्ट चार्जिंग के लिए XBD टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है. यह बैटरी नॉर्मल मॉडल्स के मुकाबले लगभग 15% तेजी से चार्ज हो जाती है, जिससे बिजली आने पर जल्दी पावर स्टोर किया जा सकता है. इसका साइज कॉम्पैक्ट, जो कम जगह वाले घरों के लिए अच्छा ऑप्शन है. यह छोटी फैमिली के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है और लाइट, पंखा व जरूरी इलेक्ट्रिक डिवाइसेज आसानी से चला सकती है. इस पर 4 साल की वारंटी मिलेगी. इसका इंस्टॉलेशन भी आसान है और बजट-फ्रेंडली कीमत के कारण यह घर के लिए एक भरोसेमंद और किफायती पावर बैकअप सॉल्यूशन बन सकती है. इसकी कीमत अमेजन पर 9,575 रुपये है.

OKAYA PowerON बैटरी की कीमत
Okaya poweron बैटरी की कीमत

Luminous Red Charge RC 18000 Inverter Battery

Luminous Power Technologies की Luminous Red Charge RC 18000 एक 150Ah की टॉल ट्यूब्युलर इन्वर्टर बैटरी है, जिसे घर, ऑफिस और दुकानों में लंबे पावर बैकअप के लिए डिजाइन किया गया है. यह मजबूत लीड-एसिड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, जो बार-बार होने वाले पावर कट के दौरान भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है.

यह बैटरी मॉडरेट यूज में लगभग 8–10 घंटे तक बैकअप दे सकती है, जिससे पंखे, लाइट, Wi-Fi और जरूरी इलेक्ट्रिक डिवाइसेज आराम से चलाए जा सकते हैं. यह Luminous इन्वर्टर के साथ अच्छी तरह पेयर होती है और स्टेबल पावर आउटपुट ऑफर करती है. साथ ही, इस पर 3 साल की वारंटी मिलेगी. इसकी कीमत अमेजन पर 12,799 रुपये है.

Luminous Red Charge प्राइस
Luminous red charge प्राइस

GRAPHENE 12 Volt 100AH Inverter Battery

GRAPHENE की 12V 100Ah Lithium Ferro Phosphate (LiFePO4) बैटरी हाई यूजेबल पावर देने के लिए जानी जाती है. यह साइज में कॉम्पैक्ट और लाइट वेट रहते हुए बड़ी लेड-एसिड बैटरियों के बराबर बैकअप देने में कैपेबल है. यह कई मौजूदा इन्वर्टर मॉडल्स के साथ आसानी से पेयर हो जाएगी, जिससे अपग्रेड करना आसान हो जाता है. कंपनी के अनुसार, इसकी लाइफ 25 साल तक है. साथ ही इसमें 7 साल तक की वारंटी भी मिलेगी, जो इसे लंबे समय के लिए भरोसेमंद ऑप्शन बनाती है.

हालांकि, कुछ मामलों में इन्वर्टर मॉडल के अनुसार कम्पैटिबिलिटी का एक्सपीरियंस अलग-अलग हो सकता है. फिर भी, जो लोग एडवांस लिथियम टेक्नोलॉजी के साथ हल्की, टिकाऊ और ज्यादा एफिशिएंट बैटरी चाहते हैं, उनके लिए यह एक एडवांस और स्मार्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. अमेजन पर इसकी कीमत 17,499 रुपये है.

GRAPHENE 12 Volt 100AH प्राइस
Graphene 12 volt 100ah प्राइस

Livguard Value Plus Bold Series 150Ah Inverter Battery

Livguard Energy Technologies की Value Plus Bold Series 150Ah टॉल ट्यूब्युलर बैटरी है, जिसे घर और ऑफिस दोनों जगहों के लिए लंबा पावर बैकअप देने के लिए तैयार किया गया है. इसमें एडवांस ट्यूब्युलर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो तेज चार्जिंग और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट में मदद करती है. यह बैटरी साइन वेव और स्क्वेयर वेव दोनों तरह के इन्वर्टर के साथ काम कर सकती है, जिससे अलग-अलग सेटअप में फ्लेक्सिबिलिटी मिलता है. इस पर 3 साल की वारंटी भी मिलेगी. कीमत कि बात करें, तो अमेजन पर इसकी कीमत 11,199 रुपये है.

Livguard इन्वर्टर बैटरी प्राइस
Livguard इन्वर्टर बैटरी प्राइस

यह भी पढ़ें: नया मिक्सर ग्राइंडर लेने का बना रहे हैं प्लान? तो खरीदते समय ये 5 चीजें चेक करना न भूलें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola