4G हो या 5G यूजर, Vi के ₹698 वाले प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

अगर आप महंगे डेटा प्लान्स से परेशान हैं और लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो Vodafone Idea (Vi) का ₹698 वाला प्लान आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही 4G और 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी.
Vi Recharge Plan: इन महंगे रिचार्ज प्लान्स के बीच हर किसी को ऐसे प्लान्स की तलाश रहती है, जिसमें सस्ते में ज्यादा डेटा का फायदा मिल जाए और वैलिडिटी भी ज्यादा दिन की हो तो फिर क्या बात. खासकर 4G यूजर्स जिन्हें ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं. हालांकि, ऐसे प्लान्स न के बराबर ही होते हैं जो सारी जरूरतों को पूरी कर दे. लेकिन अगर आप Vi यूजर हैं, तो आप सस्ते में अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं. वीआई के पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान है, जो 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है और साथ में 4G/5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा भी. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.
Vi का 698 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 698 Recharge Plan
वीआई के पोर्टफोलियो में कई सारे 56 दिनों वाले प्लान्स लिस्टेड हैं. इन्हीं में से एक है 698 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. वहीं डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में कंपनी 4G और 5G दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि आप चाहे 4G यूजर हो या फिर 5G आप 56 दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, इस प्लान में कोई और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे.

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
वीआई का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है. खासकर ऐसे 4G यूजर्स जो ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन मूवी या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, उनके लिए ये प्लान फायदेमंद है. इस प्लान में 56 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यानि की करीब 2 महीने तक यूजर्स को रिचार्ज की टेंशन नहीं होगी और अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: सस्ते में चाहिए भर-भर कर डेटा? Vi के इस मंथली प्लान के फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










