मजेदार तरीकों से बनाएं बच्चों की होली खास, ट्राई करें ये आइडियाज

Holi Celebration Ideas For Kids: अगर आप बच्चों के लिए इस होली को मजेदार बनाना चाहते हैं, तो ये शानदार होली सेलिब्रेशन आइडियाज आपके लिए है.
Holi Celebration Ideas For Kids: होली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है. इस दिन बच्चों से लेकर बड़े, हर कोई अपने तरीके से इस रंगों के त्योहार को खुशी के साथ मनाता है. रंग, मस्ती और प्यार से भरा होली का दिन घर के माहौल को पूरी तरह खुशियों से रंग देता है. अगर आप भी इस साल होली के मौके पर बच्चों के लिए कुछ खास, मजेदार और यादगार सेलिब्रेशन प्लान कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए परफेक्ट है. यहां आपको बच्चों के लिए क्रिएटिव होली सेलिब्रेशन आइडियाज मिलेंगे, जिससे आप इस साल बच्चों की होली को और भी खास बना सकते हैं.
पिचकारी से होली
बच्चों को पिचकारी से होली खेलना बहुत पसंद होता है. इसके लिए आप रंगीन पानी से भरी पिचकारियों के साथ बच्चों को होली खेलने बोलें. बच्चे पिचकारी से होली खेल की तरह एंजॉय करते हैं.
छोटे-छोटे गेम का प्रोग्राम रखें
होली के मौके पर बच्चों के लिए छोटे-छोटे गेम्स का प्रोग्राम रखें. आप इस तरह की गेम्स रख सकते हैं जैसे- रंग पहचानो गेम, म्यूजिक चेयर, रंग भरो प्रतियोगिता, गुब्बारा फोड़ गेम. ऐसा करने से होली के दिन बच्चों की खुशी बढ़ जाएगी.
स्नैक्स खिलाएं
होली के मौके पर आप बच्चों का फेवरेट डिश तैयार करें. बच्चों के लिए स्वादिष्ट और हल्के स्नैक्स जैसे – चिप्स, बिस्कुट, फ्रूट सलाद, जूस, रंग-बिरंगी मिठाईयां रखें. होली खेलते-खेलते बच्चे इसे मन से खाएंगे.
नए कपड़े पहनाएं
होली के दिन बच्चों को शाम में अच्छे से तैयार करें. उन्हें नए और रंग-बिरंगे कपड़े पहनाएं. इससे बच्चों में त्योहार का उत्साह और भी बढ़ जाता है.
बच्चों के गानों पर डांस पार्टी
होली के गानों पर घर के आस-पास वाले बच्चों के साथ छोटी सी डांस पार्टी रखें. जैसे बच्चों के फेवरेट राइम्स और मस्ती वाले गाने. इससे बच्चों को बहुत अच्छा लगेगा और वह इस दिन को हमेशा याद रखेंगे.
यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई
यह भी पढ़ें: मसालेदार स्नैक्स से बढ़ाएं होली का मजा, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










