National Creators Awards : टेक्निकल गुरुजी गौरव चौधरी ने जीता टेक क्रिएटर पुरस्कार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Mar 2024 8:27 AM

विज्ञापन

National Creators Awards पहले राउंड में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए. वोटिंग राउंड में पुरस्कार कैटेगरीज में डिजिटल क्रिएटर्स के लिए 10 लाख वोट पड़े.

विज्ञापन

National Creators Awards 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले देशभर के कंटेंट क्रिएटर्स को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं से बातचीत भी की. नेशनल क्रिएटर्स अवाॅर्ड की शुरुआत शिक्षा, गेमिंग, कहानी सुनाने, सामाजिक परिवर्तन की वकालत और पर्यावरणीय स्थिरता सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए की गई है.

डिजिटल इंडिया को श्रेय

शीर्ष टेक यूट्यूबर टेक्निकल गुरुजी गौरव चौधरी ने टेक क्रिएटर पुरस्कार जीता. उन्होंने अपने चैनल में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए डिजिटल इंडिया को श्रेय दिया. प्रधानमंत्री ने कहा, उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें प्रौद्योगिकी का लोकतांत्रिकीकरण करने की आवश्यकता है. यूपीआई इसका एक बड़ा प्रतीक है क्योंकि यह हर किसी का है. विश्व तभी प्रगति करेगा जब ऐसा लोकतांत्रिकीकरण होगा. गौरव ने पेरिस में यूपीआई का उपयोग करने का अपना अनुभव बताया और कहा कि भारत के तकनीकी समाधान दुनिया की मदद कर सकते हैं.

टेक्निकल गुरुजी क्या करते हैं?

गौरव चौधरी उर्फ ​​टेक्निकल गुरुजी ने 2015 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया. यहां वह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से जुड़ी बातें ही नहीं करते रहे, बल्कि टेक प्रोडक्ट्स का रिव्यू भी करते रहे. गौरव चूंकि हिंदी में वीडियो बनाते हैं, इसलिए वह बहुत जल्द हिंदी बेल्ट और तकनीक से जुड़े ब्रांड्स के बीच लोकप्रिय हो गए. आज की तारीख में वह सभी शीर्ष टेक्निकल ब्रांड्स के साथ काम करते हैं और उनके फॉलोअर्स की बहुत बड़ी संख्या है.

1.5 लाख लोगों ने किया नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 श्रेणियों में पहला राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया. इस कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य शिक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, गेमिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव की पहचान करना है. इस पुरस्कार के लिए 1.5 लाख से अधिक नामांकन और लगभग 10 लाख वोट पड़े, 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त किये गए. इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल रचनाकारों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए. इसके बाद में तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं का चयन किया गया.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola