ताश के पत्तों की तरह ढह गई Motorola Edge 50 Fusion की कीमत, डिस्काउंट के बाद जानें नई कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 05 Jul 2025 6:13 PM
Motorola Edge 50 Fusion Price cut
Motorola Edge 50 Fusion Price Cut: Flipkart पर Motorola Edge 50 Fusion पर शानदार ऑफर चल रहा है. ऑफर के तहत इसकी कीमत घटकर 17,500 रुपये से भी कम हो गई है. अगर आपके पास IDFC First Bank का क्रेडिट कार्ड है तो आप फोन पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं.
Motorola Edge 50 Fusion Price Cut: अगर आप भी स्टाइलिश Motorola स्मार्टफोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है. Flipkart पर Motorola Edge 50 Fusion पर शानदार ऑफर चल रहा है. ऑफर के तहत इसकी कीमत घटकर 17,500 रुपये से भी कम हो गई है. अगर आप बजट में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है. यह डील Motorola Edge 50 Fusion की लॉन्च कीमत की तुलना में काफी बड़ी छूट लेकर आई है. हालांकि, ऐसे ऑफर्स सीमित समय के लिए ही होते हैं इसलिए अगर आप नए फोन लेने की योजना बना रहे है तो देर कर के मौका हाथ से जाने न दें.
Motorola Edge 50 Fusion पर बंपर डिस्काउंट
आपको बताते चलें कि Motorola Edge 50 Fusion को भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. Flipkart फिलहाल इस पर सीधा 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 18,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा, IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है. पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं.
Motorola Edge 50 Fusion की फीचर्स
- फोन में 6.7 इंच का FHD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स दी गई है.
- डिवाइस को पावर देने के लिए Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.
- यह डिवाइस 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज प्रदान करता है.
- कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर सेटअप है जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
- फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 68W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है.
iPhone 16 पर भारी छूट: Amazon Prime Day सेल में सिर्फ ₹66,500 में खरीदें नया iPhone
Instagram पर ऑनलाइन रहते हुए भी दिखेंगे ऑफलाइन, झटपट कर लें बस यह सेटिंग ऑफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










