Microwave Cleaning Tips: माइक्रोवेव साफ करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना पड़ जाएगा मेकैनिक को बुलाना
Microwave Cleaning Tips
Microwave Cleaning Tips: माइक्रोवेव साफ करते समय थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है. अगर न रखा जाए तो मशीन को नुकसान भी हो सकता है और आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है. इसे साफ करते वक्त प्लग चालू रखना, तेज केमिकल या खुरदरे स्क्रबर यूज करना जैसी गलतियों से बचना चाहिए.
Microwave Cleaning Tips: माइक्रोवेव भी अब किचन के सबसे जरूरी और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले डिवाइस में से एक बन चुका है. लेकिन इसे साफ करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि छोटी-सी गलती भी मशीन को डैमेज कर सकती है. अंदर का हिस्सा पोंछना जितना आसान लगता है, असल में कई ऐसी आम गलतियां होती हैं जो माइक्रोवेव की सेहत के साथ-साथ आपकी सेहत पर भी असर डाल सकती हैं. अगर आप भी आने वाले दिनों में अपना माइक्रोवेव साफ करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी गलतियां हैं जिनसे आपको जरूर बचना चाहिए. आइए जानते हैं.
माइक्रोवेव के प्लग को निकाल दें
माइक्रोवेव साफ करते वक्त ध्यान रखें कि वो प्लग में लगा हुआ न हो. सफाई शुरू करने से पहले हमेशा उसे स्विच से निकाल दें. अगर माइक्रोवेव बिजली से जुड़ा हो और उस दौरान पानी कंट्रोल पैनल या वेंट के पास चला जाए, तो झटके का खतरा बढ़ जाता है.
हार्श कैमिकल यूज न करें
माइक्रोवेव साफ करते समय किसी भी तरह के हार्श कैमिकल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. ब्लीच, अमोनिया या बहुत तेज क्लीनर कभी न यूज करें. ये कैमिकल देखने में असरदार लगते हैं, लेकिन ये माइक्रोवेव के अंदरूनी हिस्से को खराब कर सकते हैं. इन्हें गर्म करने पर हानिकारक गैसें भी निकल सकती हैं. इसलिए हमेशा हल्के डिश सोप, पानी या सिरके के हल्के घोल से ही सफाई करें.
स्टील या खुरदुरे स्क्रबर का इस्तेमाल न करें
स्टील वाले स्क्रबर जिद्दी दाग तो हटा देता है, लेकिन इससे माइक्रोवेव की सतहें खराश हो सकती हैं. बाद में ये खरोंचें बैक्टीरिया जमने की जगह बन सकती हैं और अगली बार सफाई करना भी मुश्किल कर देती हैं. इसलिए हमेशा माइक्रोवेव साफ करने के लिए मुलायम कपड़ा या स्पंज का ही इस्तेमाल करें.
पानी को अंदर घुसने न दें
अगर माइक्रोवेव में जरूरत से ज्यादा पानी इस्तेमाल करेंगे तो पानी वेंट्स या दूसरे इलेक्ट्रिकल पार्ट्स तक पहुंच सकता है. ऐसा होने से शॉर्ट सर्किट या जंग लगने का खतरा रहता है. इसलिए माइक्रोवेव को कभी भी भिगोकर साफ न करें और न ही ज्यादा गीले कपड़े का यूज करें. हमेशा हल्का गीला कपड़ा ही इस्तेमाल करें.
माइक्रोवेव में कभी भी क्लीनर सीधे स्प्रे न करें
अगर आप अंदर सीधे स्प्रे करेंगे, तो लिक्विड कोनों और वेंट्स में जमा हो सकता है, जिससे माइक्रोवेव को इलेक्ट्रिकल नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. साथ ही, बाद में उसे साफ करना भी और मुश्किल हो जाता है. बेहतर है कि क्लीनर को पहले कपड़े पर स्प्रे करें, फिर उससे माइक्रोवेव की सतह को पोंछें.
यह भी पढ़ें: Microwave Warning Signs: माइक्रोवेव देने लगे ये 5 संकेत तो आज ही करवा लें सर्विस, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
यह भी पढ़ें: Microwave में स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन में खाना क्यों नहीं गर्म करना चाहिए? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










