AI अपग्रेड और पावर मैनेजमेंट के साथ आया Windows 11 का 24H2 अपडेट, जानें इंस्टॉल करने का पूरा प्रोसेस
Microsoft ने Windows 11का 25H2 अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है
Microsoft ने 30 सितंबर 2025 से Windows 11 का 25H2 अपडेट ऑफिशियल तरीके से रोल आउट करना शुरू कर दिया है. इस नए वर्जन में AI से जुड़े नए फीचर्स, नया इंटरफेस और स्मार्ट रिकवरी टूल्स शामिल किए गए हैं, और ये सब एक हल्के Enablement पैकेज में उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं कैसे नए अपडेट को इंस्टॉल किया जाए.
माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में अपना सालाना Windows 11 का 25H2 अपडेट जारी किया है. नए अपडेट में कई नए AI फीचर्स शामिल किए गए हैं. 30 सितंबर से यह अपडेट योग्य डिवाइसेज तक पहुंचना शुरू हो चुका है. अगर आपका PC पहले से Windows 11 (24H2) पर चल रहा है, तो 25H2 में अपडेट करना काफी आसान और जल्दी हो जाता है.
इसके लिए बड़े साइज का नया अपडेट डाउनलोड करने की आपको जरूरत नहीं है. बस एक ‘Enablement package’ इंस्टॉल करना होता है, जो पहले से मौजूद सिस्टम फाइल्स में छिपी नई फीचर्स को एक्टिव कर देता है. इससे इंस्टॉलेशन जल्दी हो जाता है और इंटरनेट डेटा भी कम खर्च होता है. लेकिन अगर आप अभी 23H2 या Windows 10 पर हैं, तो आपको 25H2 में जाने के लिए पूरा अपडेट डाउनलोड करके इंस्टॉल करना पड़ेगा. ऐसा करना बेशक थोड़ा लंबा प्रोसेस है.
कैसे करें अपडेट?
- सबसे पहले Start मेन्यू से Settings खोलें.
- Windows Update वाले ऑप्शन में जाएं.
- फिर आपको Check for updates पर क्लिक करना होगा.
- जब Windows 11 25H2 दिखे, तो Download and install now को सेलेक्ट कर लें.
नए अपडेट में क्या है खास?
25H2 में सबसे बड़ी और दिखने वाली बदलाव है नया Start Menu. अब आपके पिन किए हुए ऐप आपको ऊपर दिख जाएंगे, जबकि नीचे रिकमेन्डेशन और पूरे ऐप्स की लिस्ट एकदम सही तरीके से दिखाई देती है. आप तीन तरह के व्यू में स्विच कर सकते हैं- कैटेगरी, कॉम्पैक्ट ग्रिड, या क्लासिक लिस्ट और यह भी तय कर सकते हैं कि कितने ऐप्स या रिकमेन्डेशन दिखें.
File Explorer पहले ज्यादा अब और भी स्मार्ट हो गया है. अब आप राइट-क्लिक मेनू से ही AI Actions की मदद से रिवर्स इमेज सर्च या बैकग्राउंड रिमूवल कर सकते हैं. इसके अलावा, Microsoft ने डार्क मोड में कॉपी, मूव और डिलीट के डायलॉग्स को भी बेहतर और एक जैसा लुक देने के लिए अपडेट किया है.
इस अपडेट से Windows Hello की सिक्योरिटी और मजबूत हो गई है. अब डेस्कटॉप और Copilot+ PCs में भी बाहरी फिंगरप्रिंट रीडर के जरिए प्रोटेक्शन का फायदा मिलेगा. मतलब, अब यूजर किसी भी कम्पेटिबल फिंगरप्रिंट सेंसर को प्लग इन करके उसी एंटरप्राइज लेवल की सुरक्षा का लाभ उठा सकते हैं, जो पहले सिर्फ लैपटॉप्स में बिल्ट-इन बायोमेट्रिक्स के साथ ही उपलब्ध थी.
यह भी पढ़ें: Windows 10: 14 अक्टूबर के बाद क्या होगा आपके लैपटॉप का? Windows 11 अपग्रेड क्यों और कैसे करें?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










