सावन में AI रच रहा हाथों में मेहंदी, बस क्लिक करो और पाओ ढेरों डिजाइन, आपने ट्राई किया क्या?

Published by : Shivani Shah Updated At : 29 Jul 2025 12:28 PM

विज्ञापन

AI Mehndi Design

AI Mehndi Design: अगर आप सावन में मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो आपकी मेहंदी लगाने की या इच्छा अब AI पूरी करेगा. इसके लिए आपको ज्यादा Prompt वाली मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. आपको बस लिखना होगा कि मेहंदी लगा दो फिर उसके बाद AI अपना कमाल दिखा देगा. पूरा प्रोसेस जानने के लिए पढ़िए ये खबर.

विज्ञापन

AI Mehndi Design: सावन का महीना चल रहा है. इस महीने में खास मेहंदी लगाने का रिवाज है. लड़कियां अपने हाथों में भर-भर कर मेहंदी लगाती हैं. लेकिन किसी कारणवश आप अपने हाथों में मेहंदी लगाने से चूक गए हैं, तो कोई बात नहीं. आपकी मेहंदी लगाने की इच्छा अब AI पूरा करेगा. जी हां, AI अब आपके हाथों के लिए मेहंदी डिजाइन बना कर देगा. इस बात की कल्पना तो AI बनाने वालों ने भी नहीं की होगी मुश्किल से मुश्किल कोडिंग का हल ढ़ंढने वाला AI का इस्तेमाल मेहंदी के लिए भी किया जाएगा. लेकिन अब ये हो रहा है. सबसे खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको Prompt भी नहीं देने पड़ेंगे. तो फिर चलिए जानते हैं किस AI से और कैसे आप बनवा सकते हैं मेहंदी डिजाइन.

यह भी पढ़ें: Sawan Mehndi Design: सावन, तीज, रक्षाबंधन… हर मौके पर जंचेगी ये स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन, देखें जरूर 

Meta AI ने काम बनाया आसान

ऐसे तो ChatGPT, Gemini, Grok या किसी भी AI चैटबॉट के जरिए भी आप अपने हाथों में मेहंदी डिजाइन लगवा सकते हैं. लेकिन इस प्रोसेस को यूजर्स के लिए सबसे आसान Meta AI ने बना दिया है. इसके लिए आपको बस अपने Instagram का इस्तेमाल करना है. दरअसल, इंस्टाग्राम पर Meta AI का एक नया फीचर आया है. जिससे आप अपने हाथ में मेहंदी लगा सकते हैं. यानी के अगर आपके हाथों में मेहंदी नहीं लगी है और आप के पास मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो ये शौक आपका Meta AI पूरा कर देगा. इतना ही नहीं, आप अपने मेहंदी डिजाइन को बाकी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सीधे शेयर कर सकते हैं.

Instagram पर ऐसे लगवाएं मेहंदी

  • ऐसे में अगर आप भी Instagram के जरिए अपने हाथों में मेहंदी लगवाना चाहते हैं. तो इस प्रोसेस को फॉलो करें.
  • सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम को ओपन करें और फिर बाएं तरफ दिए स्टोरी आइकन (Story Icon) पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपने हाथ की फोटो क्लिक करनी होगी या फिर अगर आपकी गैलेरी में पहले से है तो वहां से सेलेक्ट कर लें.
  • फोटो क्लिक या सेलेक्ट करने के बाद राइट साइड पर दिए गए थ्री डॉट्स पर क्लिक करें और Restyle के ऑप्शन को चुनें.
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही Meta AI एक्टिवेट हो जाएगा.
  • जिसके बाद सिर्फ इतना लिखें कि “मेहंदी लगा दो.” यह एक प्रॉम्प्ट की तरह काम करेगा.
  • इतना लिखते ही Meta AI अपना कमाल दिखा देगा.
  • आप किसी भी भाषा में “मेहंदी लगा दो” लिख सकते हैं.

बना कर देगा यूनिक डिजाइन

अगर आपको खुद से बनाने के लिए भी यूनिक मेहंदी डिजाइन चाहिए तो फिर आप इंस्टाग्राम से वो भी बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको बस Story Icon पर क्लिक करना होगा. उसके बाद 3 ऑप्शन ऊपर पर दिखाई देंगे. जिसमें लास्ट में आपको AI Image का ऑप्शन मिलेगा. वहां क्लिक करने के बाद नीचे आपको टेक्स्ट बॉक्स मिलेगा जहां आपको बस मेहंदी डिजाइन या डिजाइन के पैर्टन का नाम लिखना होगा. इसके बाद आपको कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे. हालांकि, ध्यान रहे कि आपका इंस्टाग्राम अपडेट रहे.

मिलेंगे एक से बढ़कर एक डिजाइन

इस प्रोसेस को पूरा करते ही Meta AI आपके हाथों में मेहंदी लगा कर दे देगा. लेकिन अगर आपको और दूसरे डिजाइन चाहिए तो इसके लिए आपको बस रीजेनरेट आइकन हर क्लिक करना होगा. जिसके बाद आपको और भी बेहतरीन मेहंदी डिजाइन मिलते जाएंगे. ऐसे में आप बिना किसी मेहनत और प्रॉम्प्ट के झमेले क्स बिना ही मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर बनवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AI Mehndi Design: अब दुल्हनें चुनेंगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी यूनिक मेहंदी डिजाइन, मिनटों में होगा तैयार

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola