7,500 रुपये में आया 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले वाला Lava Shark 2 कैसा फोन है?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Oct 2025 7:36 PM
लावा शार्क 2 5g मोबाइल फोन की समीक्षा
Lava ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Lava Shark 2 पेश किया है. इसमें 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग फीचर हैं. कीमत ₹7,500 से शुरू. जानिए कैसा फोन है यह
भारत की घरेलू स्मार्टफोन कंपनी Lava ने चुपचाप अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Shark 2 बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम बजट में एक स्टाइलिश और पावरफुल डिवाइस चाहते हैं. इसका डिजाइन प्रीमियम फील देता है और पीछे का कैमरा सेटअप देखने में कुछ-कुछ iPhone Pro जैसा लगता है.
Lava Shark 2 की कीमत और उपलब्धता
Lava Shark 2 भारत में सिर्फ ₹7,500 की कीमत पर लॉन्च हुआ है. साथ ही चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर ₹750 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस ऑफर के बाद फोन की कीमत घटकर ₹6,750 रह जाती है. कंपनी ने इसे ऑफलाइन-ओनली फोन बनाया है यानी यह सिर्फ मोबाइल दुकानों पर मिलेगा, ऑनलाइन नहीं. यह दो रंगों में उपलब्ध है- Aurora Gold और Eclipse Gray.
Lava Shark 2 के स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, और इस प्राइस रेंज में बहुत ही शानदार फीचर है. फोन में Unisoc T7250 प्रॉसेसर है, जिसने AnTuTu पर 3.75 लाख से ज्यादा स्कोर किया है. साथ में आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे 4GB वर्चुअल RAM से बढ़ाया भी जा सकता है.
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. पावर के लिए 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही फोन में IP54 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग है और कंपनी फ्री डोरस्टेप सर्विस भी दे रही है.
किफायती और भरोसेमंद भारतीय फोन
अगर आप ₹7,000 से ₹8,000 के बजट में एक फीचर-पैक्ड, स्टाइलिश और भरोसेमंद भारतीय फोन ढूंढ रहे हैं, तो Lava Shark 2 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह फोन डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों में बढ़िया बैलेंस देता है.
25 हजार की रेंज में आया iPhone जैसे लुक वाला नया स्मार्टफोन कैसा है? देखें Realme 15T 5G Review
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










