Jio का सस्ता प्लान: सिर्फ ₹1 ज्यादा में पाएं 4 दिन ज्यादा वैलिडिटी और फ्री कॉल्स का फायदा

जियो रिचार्ज प्लान/एआई इमेज
Jio Recharge : जियो के ₹199 और ₹198 प्लान में सिर्फ ₹1 का फर्क, लेकिन फायदे अलग. जानिए कौन सा प्लान है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद?
Jio Recharge: अगर आप जियो यूजर हैं और ₹200 से कम कीमत में बेस्ट प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. Jio ने दो ऐसे प्लान्स पेश किए हैं जिनकी कीमत में सिर्फ ₹1 का फर्क है, लेकिन दोनों की वैलिडिटी और डेटा बेनिफिट्स काफी अलग हैं. जानिए इन दो प्लान्स- ₹198 और ₹199– में से कौन सा प्लान आपके लिए रहेगा सबसे फायदेमंद.
Jio ₹198 Plan – ज्यादा डेटा, कम दिन
- डेली डेटा: 2GB प्रति दिन
- कुल डेटा: 28GB
- वैधता: 14 दिन
- फायदे:
- अनलिमिटेड 5G डेटा (5G एरिया में)
- अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
- 100 SMS/दिन
- JioTV और JioCloud का फ्री ऐक्सेस
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है, जो हर दिन ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें लंबी वैलिडिटी की जरूरत नहीं होती.
यह भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता प्लान! ₹189 में 2GB डेटा, फ्री कॉलिंग और Jio TV फ्री
यह भी पढ़ें: BSNL नहीं छोड़ रही है जियो-एयरटेल का पीछा, पेश किया ₹400 से भी कम में 5 महीनों की वैलिडिटी वाला प्लान
Jio ₹199 Plan – ज्यादा वैलिडिटी, संतुलित डेटा
- डेली डेटा: 1.5GB प्रति दिन
- कुल डेटा: 27GB
- वैधता: 18 दिन
- फायदे:
- अनलिमिटेड 5G डेटा
- अनलिमिटेड कॉल्स
- 100 SMS/दिन
- फ्री JioTV और JioCloud सब्सक्रिप्शन
यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जिन्हें थोड़ा कम डेटा चलेगा लेकिन लंबी वैधता चाहिए ताकि बार-बार रिचार्ज न करना पड़े.
कौन सा प्लान बेहतर है?
अगर आपके लिए लंबी वैलिडिटी ज्यादा जरूरी है और आप बेसिक डेटा यूज करते हैं, तो ₹199 वाला प्लान ज्यादा फायदे का सौदा है. सिर्फ ₹1 ज्यादा खर्च कर आप 4 दिन की अतिरिक्त वैधता पा सकते हैं. वहीं ₹198 वाला प्लान हाई डेटा यूजर्स के लिए बेहतर है.
यह भी पढ़ें: 5 रुपये के खर्च में 180 दिनों तक डेली अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, BSNL का धांसू प्लान!
यह भी पढ़ें: ₹100 वाला जियो का प्लान देता है 90 दिनों की वैलिडिटी, ये है बेस्ट डील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










