BSNL नहीं छोड़ रही है जियो-एयरटेल का पीछा, पेश किया ₹400 से भी कम में 5 महीनों की वैलिडिटी वाला प्लान

Updated:
विज्ञापन
BSNL Recharge Plan

BSNL Recharge Plan

BSNL का यह प्लान उन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है, जो लंबी वैधता की तलाश में रहते हैं. हालांकि प्लान की कुल वैधता 150 दिनों की है, लेकिन इसके अन्य सभी लाभ केवल 30 दिनों में ही समाप्त हो जाएंगे.

विज्ञापन

BSNL Recharge Plan: निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लानों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स परेशान हैं. जियो, एयरटेल और वीआई जैसी कंपनियां जहां बुनियादी सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे वसूल रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने किफायती और लंबे वैधता वाले प्लानों से यूजर्स का दिल जीत रही है.

बीएसएनएल का हालिया ऑफर मात्र ₹397 में 150 दिनों की वैधता वाला प्लान निजी टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. क्या है इस प्लान की खासियत आइए जानते हैं.

BSNL का ₹397 वाला प्लान

बीएसएनएल (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास प्लान पेश किया है, जिसकी वैधता पूरे 150 दिनों की है. इस प्लान की कीमत ₹397 रखी गई है. प्लान के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद ग्राहक लंबी अवधि तक इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. ध्यान रहे कि कॉलिंग, SMS और डेटा का फायदा शुरुआती 30 दिनों तक ही मिलेगा.

यह भी पढ़े: Jio ने हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से दिलाया छुटकारा, कम कीमत में दिए अनलिमिटेड बेनिफिट्स

किनके लिए यह प्लान है बेस्ट

यह प्लान विशेष रूप से वैधता चाहने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया है. इस प्लान की कुल वैधता भले ही 150 दिनों की हो, लेकिन इसके साथ मिलने वाले शुरुआती लाभ सिर्फ 30 दिनों तक ही मान्य रहेंगे. इसके बावजूद, यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जो अपने BSNL सिम को सेकेंडरी ऑप्शन के तौर पर सक्रिय रखना चाहते हैं. कम खर्च में सिम को एक्टिव रखने का यह एक किफायती तरीका है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola