लॉन्च प्राइस से सीधे ₹35,000 रुपये सस्ता हुआ Nothing Phone 3, क्या आपको खरीदना चाहिए?

Nothing Phone 3 (Photo: Nothing)
Nothing Phone 3 पर Amazon सेल में करीब ₹35,000 की बड़ी छूट मिल रही है. फिलहाल इसकी कीमत ₹45,000 से कम हो गई है. इस फोन में आपको ट्रिपल कैमरा का सेटअप मिल जाता है. आइए इस डील के बारे में डिटेल में जानते हैं.
अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो अभी अच्छा मौका हो सकता है. दरअसल Amazon पर चल रही Amazon Great Summer Sale 2026 में कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है. खासकर Nothing Phone 3 पर मिलने वाला ऑफर काफी ध्यान खींच रहा है. जिस फोन की लॉन्च कीमत ₹79,999 थी, वही अभी सेल के दौरान ₹45,000 से कम में मिल रहा है. यानी लगभग आधी कीमत में एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मौका. आइए जल्दी से समझते हैं कि Amazon पर यह ऑफर आखिर काम कैसे कर रहा है.
अमेजन पर सस्ता मिल रहा Nothing Phone 3
जैसा ही हमने ऊपर बताया लॉन्च के समय इस फोन की कीमत ₹79,999 थी, वही फोन अभी सीधा ₹35,000 की भारी कटौती के बाद ₹44,999 में मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो करीब ₹1,250 तक की एक्स्ट्रा बचत भी हो सकती है. जिन लोगों को एक साथ पैसा नहीं देना है, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है. इसकी शुरुआत सिर्फ ₹1,582 प्रति महीने से हो रही है.
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है जिसे आप बदलना चाहते हैं, तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर कीमत को और कम किया जा सकता है. कंपनी की तरफ से ₹41,750 तक का एक्सचेंज बोनस बताया जा रहा है. हालांकि असली वैल्यू आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करेगी.

Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्प्ले में 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
- चिपसेट: Snapdragon 8s Gen 4
- रैम : 16GB तक
- स्टोरेज: 512GB तक
- ओएस: Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 4.1
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स : IP66+IP68+IP69+IP69K
- कैमरा: 50MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- फ्रंट कैमरा: 50MP
- बैटरी: 5,500mAh
- चार्जिंग: 65W
क्या आपको खरीदना चाहिए?
अगर आप Nothing Phone 3 खरीदने का सोच रहे हैं, तो मौजूदा डील इसे काफी शानदार बना देती है. यह फोन फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देता है और अभी Amazon पर करीब 45,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है. इससे यह इस प्राइस रेंज में काफी दमदार ऑप्शन बन जाता है.
कुल मिलाकर, फीचर्स और कीमत को देखते हुए यह एक शानदार डील लगती है. लेकिन आखिरकार फैसला आपकी जरूरतों और पसंद पर डिपेंड करता है. अगर आप दूसरे ऑप्शन भी देखना चाहते हैं, तो Motorola Edge 70 Pro और iQOO 15R पर भी नजर डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Realme 16T 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स से होगा लैस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










