जापान ने कर दी चीन-अमेरिका की बोलती बंद, बना डाला इंटरनेट स्पीड में वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Jul 2025 2:01 PM

विज्ञापन

Japan Highest Internet Speed

Japan Highest Internet Speed: जापान के वैज्ञानिकों ने इंटरनेट की स्पीड का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 1.02 पेटाबिट प्रति सेकंड की स्पीड हासिल की है. यह लगभग 10 लाख जीबी प्रति सेकंड के बराबर है. इस गति से किसी भी बड़ी फाइल को कुछ ही पलों में डाउनलोड किया जा सकता है.

विज्ञापन

Japan Internet Speed: आज के समय में तेज इंटरनेट किसे नहीं चाहिए. सभी चाहते हैं एक क्लिक करते हैं ही सारा काम आसानी से हो जाए. चाहे फिर वह ब्राउजिंग करना हो, वीडियो स्ट्रीमिंग या फाइल डाउनलोड. अब सोचिए अगर आपको कभी भी स्लो इंटरनेट का सामना न करना पड़े और बड़ी से बड़ी फाइल पलक झपकते ही डाउनलोड हो जाए! यह अब कल्पना नहीं रही बल्कि जापान में यह हकीकत बन गई है. वहां के वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे तेज इंटरनेट स्पीड हासिल की है और इसके साथ ही नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं जापान ने यह कमल कैसे कर दिखाया.

कितनी है इंटरनेट स्पीड?

जापान ने हाल ही में 1.02 पेटाबाइट पर सेकंड की नई इंटरनेट स्पीड का रिकॉर्ड बनाया है यह लगभग 10 लाख जीबी प्रति सेकंड के बराबर है. इस रफ्तार के जरिए सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि पूरी की पूरी लाइब्रेरी को भी कुछ ही सेकंड में डाउनलोड किया जा सकता है. इस स्पीड को अगर से भारत से तुलना करें तो यह औसत इंटरनेट स्पीड से करीब 1 करोड़ 60 लाख गुना अधिक है, जबकि अमेरिका में आमतौर पर मिलने वाली स्पीड से यह लगभग 35 लाख गुना ज्यादा तेज है.

जापान ने कैसे हासिल की इतनी तेज स्पीड?

यह कमाल जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (NICT) के वैज्ञानिकों ने किया है. उन्होंने सुमितोमो इलेक्ट्रिक और इंटरनेशनल रीसर्चर्स के एक ग्रुप के साथ मिलकर फाइबर ऑप्टिक केबलों का इस्तेमाल करके एक सुपर हाई-स्पीड नेटवर्क बनाया. इसमें रिसर्चर्स ने 4 कोर और 50 से अधिक लाइट वेवलेंथ का इस्तेमाल किया. खास बात यह रही कि 51.7 किलोमीटर तक दूरी के बावजूद स्पीड में कोई कमी नहीं आई. 

इस तेज स्पीड से क्या होगा फायदा

इस हाई-स्पीड इंटरनेट के जरिए AI प्रोसेसिंग का समय काफी कम हो जाएगा. इसके अलावा क्लाउड कंप्यूटिंग, जनरेटिव AI, सेल्फ-ड्राइविंग गाड़ियां और रियल टाइम ट्रांसलेशन टूल्स भी पहले से ज्यादा तेजी से काम करेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स की पूरी लाइब्रेरी को कुछ ही सेकंड में डाउनलोड करना संभव होगा. साथ ही, विकिपीडिया में मौजूद डाटा का 10 हजार बार बैकअप भी चंद सेकंड में लिया जा सकेगा.

Gemini, AI Mode और AI Overviews में क्या फर्क है? Google के इन AI टूल्स का मतलब और काम जानिए

शादी के 18 साल बाद AI ने दी मां बनने की खुशी, पूरा मामला जान भर आएंगी आंखें

AI का सही इस्तेमाल कर कमा सकते हैं लाखों, स्मार्ट लोग भी नहीं जानते होंगे ये ट्रिक्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola