इस नवंबर भारत में आ रहा iQOO 15, OriginOS 6 सपोर्ट के साथ मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

Published by : Ankit Anand Updated At : 16 Oct 2025 6:00 PM

विज्ञापन

इस नवंबर भारत में आ रहा iQOO 15

iQOO 15 अगले महीने यानी नवंबर में भारत में लॉन्च होने जा रहा है. इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Android 16 बेस्ड OriginOS 6 मिलेगा. आइए एक बार इसके संभावित फीचर्स पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

iQOO ने आखिरकार ये कन्फर्म कर दिया है कि उसका अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 अगले महीने भारत में लॉन्च होने जा रहा है. ये फोन Qualcomm के नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा और Android 16 पर चलने वाले OriginOS 6 पर काम करेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OriginOS 6 को कंपनी ने हाल ही में पेश किया है. फिलहाल कंपनी ने इसके बाकी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, iQOO 15 सबसे पहले 20 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद फोन से जुड़ी बाकी जानकारी सामने आएंगी.

iQOO 15 के संभावित फीचर्स

iQOO 15 में 6.85 इंच का 2K फ्लैट LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. 

iQOO 15 में अंदर की तरफ पावर देने के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप दी गई है, जो Xiaomi 17 सीरीज और Realme GT 8 Pro जैसे फोन में भी इस्तेमाल होती है. कंपनी ने इसमें अपना Q3 गेमिंग चिप भी लगाया है, जो रियल-टाइम फ्रेम इंटरपोलेशन और विजुअल ऑप्टिमाइजेशन को हैंडल करता है, जिससे गेमिंग का एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद और परफॉर्मेंस ज्यादा स्टेबल मिलती है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जो 50MP का मेन सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, जो 3x ऑप्टिकल और 100x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

इसके अलावा, फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

क्या है OriginOS 6? 

iQOO 15 को Vivo के नए इंटरफेस OriginOS 6 के साथ लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इस बात को कंफर्म कर दिया है. इस अपडेट में Origin Smooth Engine दिया गया है, जो फोन की कंप्यूटिंग, स्टोरेज और डिस्प्ले परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है. इसमें Origin Island, DocMaster, AI Retouch और Smart Call Assistant जैसी फीचर्स शामिल हैं. Vivo का दावा है कि अब ऐप्स 18% तेजी से खुलेंगे और फ्रेम रेट की स्टेबिलिटी में 10% तक सुधार हुआ है, जिससे फोन का परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा स्मूद रहेगा.

यह भी पढ़ें: iPhone खरीदने के लिए नहीं बेचनी पड़ेगी किडनी! पुराने फोन के बदले 50 हजार रुपये में बेच रहा Flipkart

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola