iPhone पर अमेरिका में लगेगा बैन! Apple पर मंडराया खतरा, मामले की जड़ में चीन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Jul 2025 7:29 PM

विज्ञापन

iPhone Ban

iPhone Ban: क्या Apple iPhone पर अमेरिका में बैन लग सकता है? जानिए क्यों बढ़ी चीनी डिस्प्ले को लेकर टेंशन और इस मामले को लेकर Apple ने क्या कुछ कहा है

विज्ञापन

Apple को लेकर अमेरिका में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. अमेरिकी जांच एजेंसी ITC (International Trade Commission) के मुताबिक, iPhones में इस्तेमाल हो रहे चाइनीज BOE कंपनी के डिस्प्ले पैनल कुछ पेटेंट उल्लंघन से जुड़े हुए हैं. इस वजह से अमेरिका में iPhone के कुछ मॉडल्स पर बैन (iPhone Ban) लगाने की सिफारिश की गई है.

iPhone OLED डिस्प्ले को लेकर क्यों मचा बवाल?

Apple अपने कई iPhone मॉडल्स में OLED डिस्प्ले BOE (चीन की कंपनी) से मंगवाता है. लेकिन Display tech की दिग्गज कंपनी Samsung और LG का दावा है कि BOE ने उनकी टेक्नोलॉजी कॉपी की है और यह पेटेंट उल्लंघन है. इसी को लेकर मामला अमेरिकी ट्रेड कमीशन के पास पहुंचा है.

क्या वाकई अमेरिका में iPhone बैन हो सकता है?

हालांकि Apple ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि वह सप्लायर्स के चयन में सभी कानूनी नियमों का पालन करता है, और वह ITC की जांच में पूरा सहयोग कर रहा है. Apple यह भी दावा कर रहा है कि BOE से लिए गए डिस्प्ले किसी भी तरह से गैर-कानूनी नहीं हैं.

Apple ने क्या दिया जवाब?

Apple ने स्पष्ट कहा है कि उसके iPhones में लगे सभी डिस्प्ले उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं और अगर कोई जांच होती है, तो वह उसका समर्थन करेगा. Apple ने यूजर्स से घबराने की अपील नहीं की है.

iPhone यूजर्स को सलाह- आपने बिल्कुल भी घबराना नहीं है

iPhone यूजर्स के लिए अभी घबराने की बात नहीं है, लेकिन Apple पर अमेरिका में कुछ iPhone मॉडल्स को लेकर कानूनी संकट गहराता जा रहा है. आने वाले समय में इस पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है.

आधा भारत नहीं जानता iPhone और iPad में ‘i’ का मतलब, जान जाएगा तो कहलाएगा स्टीव जॉब्स का सगा वाला

2025 में पुराने iPhone बना सकते हैं आपको मालामाल, जानें किस मॉडल की कीमत कितनी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola