2025 में पुराने iPhone बना सकते हैं आपको मालामाल, जानें किस मॉडल की कीमत कितनी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Jul 2025 1:40 PM
old iphone value
Old iPhone: 2025 में पुराने आईफोन्स की कीमतें चौंकाने वाली हैं! आईफोन 2G से लेकर SE तक के विंटेज मॉडल्स अब लाखों में बिक रहे हैं. अगर आपके पास पुराने iPhones अच्छी हालत में हैं, तो वे कलेक्टर्स के लिए खजाना साबित हो सकते हैं. जानें किस मॉडल की भारत में कितनी कीमत मिल रही है और आप कितनी कमाई कर सकते हैं.
अगर आपके पास iPhone 2G से लेकर iPhone SE (2016) तक का कोई पुराना मॉडल (Old iPhone) रखा है, तो वह आपकी किस्मत बदल सकता है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में Apple के पुराने iPhones अब सिर्फ फोन नहीं, बल्कि कलेक्टर्स आइटम बन चुके हैं. आइए जानें विंटेज आईफोन्स की कीमत कितनी है.
कौन सा iPhone कितनी कमाई करा सकता है?
iPhone 2G (2007): पहली पीढ़ी का सील्ड यूनिट हाल ही में ₹1.5 करोड़ में बिका. ओपन लेकिन अच्छी स्थिति वाला यूनिट भी ₹50,000 से ₹2 लाख तक में बिक सकता है.
iPhone 3G (2008): ₹50,000 तक कीमत. पहली बार ऐप स्टोर वाला यह फोन कलेक्टर्स के लिए खास है.
iPhone 4 (2010): स्टीव जॉब्स युग का डिजाइन आइकन, जिसकी कीमत ₹15,000 से ₹75,000 तक पहुंच सकती है.
iPhone 5 (2012): जॉब्स का अंतिम विजन, ₹15,000 से ₹35,000 तक की कीमत पर बिकने की संभावना.
iPhone SE (2016): पावरफुल चिप और क्लासिक डिजाइन, भविष्य में कीमत और भी बढ़ सकती है.
₹50000 सस्ता मिल रहा iPhone 16 Pro Max, ऐसे उठाएं मौके का फायदा
क्यों बढ़ रही है कीमत?
जैसे-जैसे लोग iPhone 17 सीरीज की ओर बढ़ रहे हैं, पुराने मॉडल दुर्लभ होते जा रहे हैं.सील्ड और मिंट कंडीशन वाले यूनिट्स की मांग ऑक्शन हाउस और कलेक्टर्स के बीच बढ़ती जा रही है. ऐसे में अगर आपके पास ऐसा कोई यूनिट है, तो उसे अभी ही सुरक्षित रखना फायदेमंद हो सकता है.
Apple के नये ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 में iPhone यूजर्स के लिए खास क्या है?
Apple का अगला कमाल, iPhone 17 सीरीज में मिलेंगे ये 5 जबरदस्त अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










