₹50000 सस्ता मिलेगा iPhone 16 Pro Max, ऐसे उठाएं एक्सचेंज ऑफर का फायदा
Published by : Shivani Shah Updated At : 27 Jun 2025 3:15 PM
iPhone 16 Pro Max
iPhone हर किसी की ड्रीम फोन होती है. हर कोई इसे खरीदना चाहता है. लेकिन महंगे होने के कारण इसे ज्यादातर लोग खरीद नहीं पाते. ऐसे में अगर आपका भी iPhone खरीदने का सपना है, तो फिर आपके लिए बढ़िया मौका है. आप सस्ते में iPhone के प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल iPhone 16 Pro Max खरीद सकते हैं.
अगर आप भी iPhone कर प्रीमियम मॉडल iPhone 16 Pro Max खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart एक बढ़िया ऑफर लेकर आया है. जिससे आप iPhone 16 Pro Max को 50 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. जी हां, फ्लिपकार्ट आपको iPhone 16 Pro Max पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है. चलिए जानते हैं फ्लिपकार्ट के इस धांसू ऑफर के बारे में.
₹20,000 के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन्स, जून 2025 में टॉप 5 धांसू ऑप्शन्स
Flipkart पर चल रही ये डील
ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Pro Max के 256GB, Titanium Black वेरिएंट पर 8% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इस मॉडल की कीमत 1,44,900 रुपये से घटकर 1,32,900रुपये हो गई है. यानी कि सीधे 12000 हजार रुपये का डिस्काउंट. वहीं, इसके अलावा Axis Bank, Kotak Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे इसकी कीमत 1,29,900 रुपये हो गई है.
इसके अलावा इस मॉडल पर फ्लिपकार्ट 48150 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है. जिससे आप अपने पुराने iPhone मॉडल या फिर Android मॉडल को ही एक्सचेंज कर iPhone 16 Pro Max को कम कीमत पर खरीद सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे पुराने मॉडल की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. फ्लिपकार्ट आपके मॉडल और उसके कंडीशन के हिसाब से एक्सचेंज वैल्यू ऑफर करेगा. ऐसे में आप एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट मिला कर पूरे 50 हजर रुपये सस्ते में iPhone 16 Pro Max खरीद सकते हैं.
कैसे लें इस ऑफर का फायदा?
इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए Flipkart के ऐप या वेबसाइट पर जाएं और iPhone 16 Pro Max सर्च करें. सर्च करने के बाद आपके स्क्रीन पर प्रोडक्ट पेज खुल जाएगा. इस के बाद आपको iPhone 16 Pro Max के 256GB Titanium Black वेरिएंट को सेलेक्ट कर ‘Buy with Exchange’ का ऑप्शन सेलेक्ट कर लें. इसके बाद आपसे एक्सचेंज किए जाने वाले मॉडल के बारे में डिटेल्स जैसे मॉडल, ब्रांड और उसकी कंडीशन मांगी जाएगी. डिटेल्स देने के बाद आपको आपके मॉडल की कंडीशन के हिसाब से एक्सचेंज वैल्यू मिल जाएगा. जिसका इस्तेमाल कर आप iPhone 16 Pro Max सस्ते में खरीद सकते हैं.
iPhone 16 Pro Max स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले
कैमरा: 48MP+48MP+12MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा
प्रोसेसर: A18 Pro Chip, 6 Core
10 हजार रुपये से भी कम में खरीदना है धांसू 5G स्मार्टफोन? Samsung से Motorola तक ये हैं बेस्ट ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










