Apple का अगला कमाल, iPhone 17 सीरीज में मिलेंगे ये 5 जबरदस्त अपडेट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Jun 2025 1:55 PM
आईफोन 17 सीरीज
Apple जल्द लॉन्च करने वाला है iPhone 17 सीरीज भारत में. नए डिजाइन, बेहतर कैमरा फीचर्स, और आकर्षक रंग विकल्पों के साथ यह सीरीज सितंबर 2025 तक आ सकती है. जानिए इसकी अनुमानित कीमत, लॉन्च डेट और वो सबकुछ जो iPhone 17 को बना सकता है साल का सबसे चर्चित स्मार्टफोन.
Apple की अगली फ्लैगशिप iPhone 17 सीरीज पर चर्चा जोरों पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस सीरीज को सितंबर 2025 में पेश कर सकता है. iPhone 17 मॉडल्स में नया स्लिम डिजाइन, बेहतर कैमरा टेक्नोलॉजी और अधिक स्टाइलिश रंग विकल्प देखने को मिल सकते हैं. iPhone 17 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग से पहले आइए जानें वह सबकुछ जो जानना जरूरी है.
डिजाइन और लुक
iPhone 17 Plus को एक पतले और हल्के प्रोफाइल के साथ पेश किया जा सकता है. खबरें हैं कि इसमें एल्यूमीनियम फ्रेम और मैट फिनिश ग्लास बैक होगा जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाएगा.
कैमरा फीचर्स
Pro वेरिएंट्स में 48MP का फ्रंट कैमरा और पीछे की तरफ बेहतर Zoom और कम रोशनी में शानदार प्रदर्शन देने वाले कैमरे हो सकते हैं.
आईफोन खरीदना दुबई में अच्छा या भारत में फायदेमंद, जानिए कहां है बेहतर डील?
40 हजार में बिक रहा है iPhone 13, क्या 2025 में यह खरीदने लायक है?
रंग विकल्प
iPhone 17 सीरीज में पिंक, सिल्वर, ब्लू और मिडनाइट जैसे नए रंग देखने को मिल सकते हैं, जो युवा यूजर्स को खासकर आकर्षित करेंगे.
भारत में लॉन्च डेट और संभावित कीमत
iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग सितंबर 2025 में संभावित है. भारत में इनकी कीमत ₹79,900 से शुरू हो सकती है, जबकि Pro मॉडल्स ₹1,29,900 से ऊपर हो सकते हैं.
बड़ा डिजाइन और कैमरा अपग्रेड
iPhone 17 सीरीज Apple के इतिहास में एक बड़ा डिजाइन और कैमरा अपग्रेड लेकर आ रही है. अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं तो इस लॉन्च पर जरूर नजर रखें.
10 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 16, जानें कहां मची है लूट
इन iPhone यूजर्स को नहीं मिलेगा iOS 26 का अपडेट, चेक कर लें आपका मॉडल लिस्ट में है या नहीं
iOS 18.5 अपडेट: जानिए नए फीचर्स, सपोर्टेड iPhones की लिस्ट और डाउनलोड करने का तरीका
WWDC 2025: Apple ने iOS 26, macOS Tahoe और Apple Intelligence का किया ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










