भारत में 47% लोग अब भी ऑफलाइन, महिलाओं की डिजिटल भागीदारी में भारी अंतर, IMC 2025 में आयी GSMA रिपोर्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Oct 2025 2:16 PM
भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि
GSMA की रिपोर्ट में खुलासा हुआ, भारत में 47% लोग इंटरनेट से वंचित हैं. महिलाओं की मोबाइल इंटरनेट भागीदारी पुरुषों से 33% कम है. डिजिटल अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि के बावजूद नवाचार और प्रतिभा पलायन की चुनौती
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (GSMA) ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 47 प्रतिशत आबादी अब भी इंटरनेट से वंचित है, जबकि मोबाइल इंटरनेट उपयोग में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में 33% कम है.
डिजिटल विभाजन की बड़ी वजहें
GSMA के एशिया-प्रशांत प्रमुख जूलियन गोर्मन ने बताया कि यह अंतर मुख्य रूप से मोबाइल हैंडसेट की ऊंची कीमतों और तकनीकी जानकारी की कमी के कारण है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस असमानता पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया, तो यह डिजिटल लैंगिक अंतर को और गहरा कर सकता है, जिससे समावेशी विकास बाधित होगा.
भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि
GSMA की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2013 में 108 अरब डॉलर थी, जो 2023 में तीन गुना बढ़कर 370 अरब डॉलर हो गई है. अनुमान है कि 2030 तक यह आंकड़ा 1,000 अरब डॉलर को पार कर जाएगा.
इनोवेशन और ब्रेन ड्रेन को चैलेंज
हालांकि भारत डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और मोबाइल एग्जीक्यूशन में लीडर है, लेकिन रिसर्च और डेवलपमेंट में इनवेस्टमेंट, प्राइवेट सेक्टर में इनोवेशन और स्किल्ड प्रोफेशनल्स को बनाये रखने में पीछे है. रिपोर्ट में चेताया गया है कि अगर तुरंत कदम नहीं उठाये गए, तो भारत के सामने ब्रेन ड्रेन का खतरा है, जिससे उन देशों को फायदा होगा जो इस क्षेत्र में भारत को चुनौती दे रहे हैं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
भारत में कितने लोग अभी भी इंटरनेट से वंचित हैं?
GSMA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 47% लोग अभी भी इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं.
महिलाओं की डिजिटल भागीदारी में कितना अंतर है?
महिलाओं की मोबाइल इंटरनेट उपयोग की दर पुरुषों से 33% कम है. इसका मुख्य कारण तकनीकी जानकारी की कमी और महंगे हैंडसेट हैं.
भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था में आगे क्यों बढ़ रहा है?
भारत में डिजिटल सेवाओं, मोबाइल भुगतान और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे डिजिटल अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि देखी जा रही है.
प्रतिभा पलायन लाभांश क्या है?
जब भारत के होनहार लोग विदेश जाकर वहां की तरक्की में योगदान देते हैं और भारत को अपेक्षित लाभ नहीं मिलता, तो इसे प्रतिभा पलायन लाभांश का जोखिम कहा जाता है.
GSMA रिपोर्ट 2025 किस कार्यक्रम में जारी की गई?
यह रिपोर्ट इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में जारी की गई थी.
IMC 2025: ओजस64 के साथ भारत का 5G क्रांति में कदम, ग्लोबल टेलीकॉम में उभरता सितारा
IMC 2025: ‘चाय से सस्ता इंटरनेट’, पीएम मोदी ने दिल्ली में खोली डिजिटल क्रांति की नयी किताब
IMC 2025: मोदी ने लॉन्च किया 4G स्टैक, 6G-AI डेमो से चमकेगा डिजिटल इंडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










