Infinix GT Ultra : 2.2 मिलियन AnTuTu Score के साथ MWC 2024 में टीज हुआ फ्लैगशिप गेमिंग फोन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Feb 2024 11:35 AM
Infinix GT Ultra इनफिनिक्स के लेटेस्ट गेमिंग फोन का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है. कंपनी का दावा है कि यह नयी गेमिंग टेक्नोलॉजी के साथ एक हाई-एंड डिवाइस होगा..
Infinix GT Ultra AnTuTu Score : गेमर्स के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आयी है. इंफिनिक्स ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2024 में अपने नये गेमिंग डिवाइस Infinix GT Ultra को शो कर दिया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि यह डिवाइस 2.2 मिलियन के AnTuTu स्कोर हासिल किया है.
इंफिनिक्स के लेटेस्ट गेमिंग फोन के टीजर से यह बात पता चलती है कि इनफिनिक्स अपने यूजर्स के लिए Infinix GT Ultra को लॉन्च करने को लेकर पूरी तरह तैयार है. इस फोन के लिए यूजर्स को बेसब्री से इंतजार हैं. कंपनी का दावा है कि यह नयी गेमिंग टेक्नोलॉजी के साथ एक हाई-एंड डिवाइस होगा. MWC 2024 : AI से लेकर 6G तक, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखेगी इन खास प्रोडक्ट्स की झलक
इनफिनिक्स ने अपने फ्लैगशिप गेमिंग फोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में टीज किया है. कंपनी के इस अपकमिंग फोन को लेकर परफॉर्मेंस, ग्राफिक्स, कूलिंग और एआई ऑप्टिमाइजेशन के मोर्चे पर एडवांसमेंट की उम्मीद की जा सकती है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, Infinix GT Ultra फोन MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट के साथ आ रहा है.
Infinix GT Ultra गेमिंग फोन को कंपनी फ्लैगशिप ग्रेड प्रॉसेसर के साथ ला रही है. वहीं इसकी चिप CoolMax टेक्नोलॉजी से लैस होगी. खास तरह की इस टेक्नोलॉजी के साथ 10 डिग्री सेल्सियस तक टेम्प्रेचर ड्रॉप किया जाना संभव होगा. कंपनी ने अपकमिंग फोन को लेकर AnTutu पॉइंट्स की जानकारी दी है. कंपनी के इस डिवाइस को 2.2 मिलियन पॉइन्ट्स मिले हैं. HONOR मैजिक 6 सीरीज का टीजर जारी, MWC इवेंट में एंट्री, देखें इस फोन की पहली झलक
इनफिनिक्स ने जानकारी दी है कि उसका अपकमिंग फोन AnTutu के साथ हाइेस्ट स्कोर रजिस्टर करने में सफल रहा है. कंपनी के इस डिवाइस को 2,215,639 पॉइन्ट्स मिले हैं. कंपनी यूजर के लिए इस फोन को खास बनाने की कड़ी में ही Pixelworks विजुअल प्रॉसेसर ला रही है. इस प्रॉसेसर के साथ FHD+ पैनल पर 180Hz तक रिफ्रेश रेट मिलेगा. इसके अतिरिक्त, WQHD+ डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. Infinix GT ultra के कन्फिगरेशन को लेकर डीटेल जानकारी आनी अभी बाकी है.
1. Infinix GT Ultra का AnTuTu स्कोर कितना है?
Infinix GT Ultra ने 2.2 मिलियन का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जो इसे एक उच्च-प्रदर्शन गेमिंग फोन बनाता है.
2. Infinix GT Ultra में कौन-सी चिपसेट का उपयोग किया गया है?
इस फोन में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट का उपयोग किया गया है, जो उच्चतम प्रदर्शन के लिए डिज़ाइन किया गया है.
3. Infinix GT Ultra की कूलिंग तकनीक क्या है?
nfinix GT Ultra में CoolMax तकनीक शामिल है, जो तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में मदद करती है.
4. इस फोन में डिस्प्ले की विशेषताएं क्या हैं?
Infinix GT Ultra में Pixelworks विजुअल प्रॉसेसर के साथ FHD+ पैनल पर 180Hz तक और WQHD+ डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा.
5. Infinix GT Ultra कब लॉन्च होगा?
Infinix GT Ultra को Mobile World Congress (MWC) 2024 में टीज किया गया है, और कंपनी इसके लॉन्च की तारीख की पुष्टि करने के लिए तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










