India-Pakistan टेंशन के बीच Amazon-Flipkart को CCPA का नोटिस, इस डिवाइस की बिक्री पर लगी रोक
Published by : Shivani Shah Updated At : 11 May 2025 2:34 PM
flipkart amazon
India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान CCPA ने Amazon-Flipkart सहित 13 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 का उल्लंघन करने के लिए नोटिस भेज दिया है. CCPA ने यह नोटिस वेबसाइट्स पर बिना अनुमति के डिवाइस को गैर-कानूनी तरीके से बेचने के लिए भेजा है.
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव (India-Pakistan Tension) अभी भी जारी है. पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए भारत की तरफ से सख्त फैसले लिए जा रहे हैं. ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा कई कड़े कदम उठायें जा रहे हैं. इसी बीच सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी(CCPA) ने Flipkart और Amazon सहित 13 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेज दिया है. CCPA ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को ये नोटिस अवैध तरीके से वॉकी टॉकी डिवाइस बेचने को लेकर भेजी है.
India Pakistan तनाव के बीच सोशल मीडिया पर आपकी सावधानी जरूरी, कोई चूक हुई तो पड़ेंगे मुश्किल में
वॉकी-टॉकी की गैर-कानूनी बिक्री को लेकर कार्रवाई
इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ‘गैर-कानूनी वायरलेस डिवाइसों की बिक्री कर न केवल कानूनी नियमों को तोड़ा जा रहा है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है. मंत्री ने कहा कि कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 का उल्लंघन है.’ ऐसे में CCPA की तरफ से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ वॉकी-टॉकी की गैर कानूनी बिक्री को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. यह कार्रवाई ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ प्लेटफॉर्म पर इस तरह के उपकरण को लिस्ट करने के दौरान उनके फ्रीक्वेंसी की सही जानकारी नहीं देने, लाइसेंस डिटेल और गैजेट के अप्रूवल प्रमाण की कमी को लेकर की जाएगी.
मंत्री ने बताया कि, CCPA की तरफ से उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 18(2)(L) के तहत आने वाले आधिकारिक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे. जिसका उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म में उपभोक्ता संरक्षण उपाय और अनुपालन को मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के अधिकारों को बनाए रखने और गैरकानूनी सामानों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लागू नियामक मानकों का कड़ाई से पालन करने के आदेश जारी किए गए हैं.
इन वेबसाइट्स को दिया गया आदेश
CCPA द्वारा फ्लिपकार्ट, अमेजन, ओएलएक्स, फेसबुक, मीशो, वरदानमार्ट, जियोमार्ट, टॉक प्रो वॉकी टॉकी, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, कृष्णमार्ट, चिमिया और इंडियामार्ट शामिल है.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










