Airbus-Boeing भी हुए फैन! भारत बना ग्लोबल एयरोस्पेस सप्लाई चेन का नया हब

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

भारत का एयरोस्पेस बूम

Indian Aerospace: भारत की एयरोस्पेस इंडस्ट्री में जबरदस्त ग्रोथ, 250 मिलियन से बढ़कर 2 बिलियन डॉलर तक पहुंची. एयरबस, बोइंग जैसी कंपनियां भारत से कर रहीं हैं सप्लाई

विज्ञापन

Indian Aerospace: दुनिया के बड़े एयरोस्पेस दिग्गज अब भारत की ओर रुख कर रहे हैं. एयरबस (Airbus), बोइंग (Boeing), रोल्स रॉयस (Rolls Royce) जैसे ग्लोबल कंपनियां भारत से लगातार एयरोस्पेस कंपोनेंट्स की खरीद बढ़ा रही हैं. इसी वजह से देश का एयरक्राफ्ट पार्ट्स सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और भारतीय कंपनियां अब सिर्फ छोटे पार्ट्स नहीं बल्कि हाई-वैल्यू प्रोडक्शन और एडवांस्ड कंपोनेंट्स बनाने लगी हैं.

भारत का एयरोस्पेस बिजनेस 250 मिलियन से 2 बिलियन डॉलर तक

पिछले एक दशक में भारत की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में जबरदस्त उछाल आया है. Boeing अब भारत से हर साल 1 अरब डॉलर से ज्यादा के पार्ट्स मंगवा रही है, जो 10 साल पहले सिर्फ 250 मिलियन डॉलर था. Airbus ने घोषणा की है कि वह 2030 तक भारत से 2 बिलियन डॉलर के पार्ट्स खरीदेगी. यह आंकड़े दिखाते हैं कि भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, बल्कि ग्लोबल सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन रहा है.

देशी कंपनियां कर रही हैं ग्लोबल दिग्गजों को सप्लाई

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के Belgaum में स्थित Aequs कंपनी Airbus, Boeing, Bombardier और Collins Aerospace जैसी दिग्गज कंपनियों को सप्लाई करती है. Aequs के CEO अरविंद मेल्लिगेरी ने कहा- हम अपने ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी पार्ट हैं. ऐसे में टैरिफ का असर बहुत कम होता है, क्योंकि वे आसानी से सप्लायर नहीं बदल सकते. Aequs का FY25 में 89% रेवेन्यू सिर्फ एयरोस्पेस से आया है, जो ₹925 करोड़ तक पहुंच गया.

IPO की तैयारियों में एयरोस्पेस कंपनियां

भारतीय एयरोस्पेस सेक्टर अब स्टॉक मार्केट में एंट्री की तैयारी में है.SMPP जहां ₹4,000 करोड़ तो वहीं Aequs ₹1,700 करोड़ के IPO लाने वाली है. कुल मिलाकर करीब ₹5,700 करोड़ जुटाने की तैयारी है. निवेशकों का रुझान भी इस सेक्टर की ओर बढ़ रहा है क्योंकि ग्रोथ रेट बेहद मजबूत है.

तेजी से बढ़ता बिजनेस और नये अधिग्रहण

Unimech Aerospace और Azad Engineering जैसी कंपनियां अपने काम को और बढ़ाने के लिए नयी acquisitions और joint ventures कर रही हैं. Azad Engineering ने Honeywell, Rolls Royce और Eaton Aerospace जैसी कंपनियों के लिए सप्लाई बढ़ाई है. कंपनी की FY25 में एयरोस्पेस और डिफेंस रेवेन्यू 84% बढ़कर ₹81 करोड़ पहुंच गया. इसका स्टॉक दिसंबर 2023 से अब तक 215% चढ़ चुका है. CEO राकेश चोपदार ने बताया कि अब उनके पास ₹1,700 करोड़ का ऑर्डर बुक है- जो सालाना सेल्स से 20 गुना ज्यादा है.

भारत अब बना रहा है और जटिल एयरोस्पेस पार्ट्स

Unimech Aerospace ने बताया कि जून 2025 तक कंपनी ने 4,769 अलग-अलग एयरोस्पेस कंपोनेंट्स (SKUs) बनाये हैं, जिनमें से 381 नये उत्पाद सिर्फ पिछले तीन महीनों में जोड़े गए हैं. यानी भारत अब उच्च-तकनीकी और प्रिसिशन इंजीनियरिंग में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत का बढ़ता हिस्सा

फिलहाल भारत ग्लोबल एयरोस्पेस सप्लाई चेन में सिर्फ 2% योगदान देता है. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ वर्षों में यह 10% तक पहुंच सकता है. Aequs के CEO मेल्लिगेरी के अनुसार- भारत अब दुनिया के सबसे बड़े एविएशन मार्केट्स में से एक बन रहा है, इसलिए ग्लोबल कंपनियां यहां सिर्फ बेचने नहीं बल्कि खरीदने भी आ रही हैं.

एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की ऊंची उड़ान

भारत की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री अब अपनी सबसे ऊंची उड़ान भरने की तैयारी में है. आने वाले कुछ सालों में यह सेक्टर ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की पहचान और मजबूत करेगा और भारत एयरक्राफ्ट बनाने वाली ताकत के रूप में दुनिया में नयी जगह बना सकता है.

Tata Motors Demerger: क्या आपके टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल शेयर ट्रेडिंग ऐप में नहीं दिख रहे? जानें पूरी वजह

Fridge Tips: फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर सील हो गई है ढीली? जानें मिनटों में टाइट करने का आसान तरीका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola