iQOO 15R हो गया लॉन्च, गेमिंग पावरहाउस फोन की गिन लीजिए खूबियां
Published by : Shivani Shah Updated At : 24 Feb 2026 1:54 PM
iQOO 15R
iQOO 15R भारत में लॉन्च हो गया है. दमदार प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाला ये फोन गेमर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. जानिए इसके फीचर्स से कीमत तक सबकुछ डिटेल्स में.
गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए iQOO ने अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R भारत में लॉन्च कर दिया है. 50 हजार से कम में लॉन्च हुए iQOO 15R में पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं. फोन में बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 सीरीज का दमदार प्रोसेसर और SuperComputing Q2 चिप दी गई है, जो इसे गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए खास बनाती है. यह डिवाइस यूनिक डिजाइन और सिर्फ 7.9mm पतले प्रोफाइल के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है.
iQOO 15R की कीमत और अवेलेबिलिटी
iQOO 15R को कंपनी ने तीन वेरिएंट 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑप्शन में लॉन्च किया है. बेस वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है. यह नया मॉडल Dark Knight और Triumph Silver कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.
वहीं, इस मॉडल की प्री-बुकिंग भी आज शुरू हो चुकी है. इच्छुक ग्राहक इसे Amazon, iQOO इंडिया स्टोर और Vivo रिटेल स्टोर्स से बुक कर सकते हैं. प्री-बुकिंग करने वाले बायर्स को डिवाइस 2 मार्च सुबह 10 बजे से मिलना शुरू होगा, जबकि जनरल सेल 3 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.
इसके अलावा, कंपनी iQOO 15R पर लॉन्च ऑफर दे रही है. ऑफर के तहत ग्राहक HDFC और Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही iQOO/Vivo के TWS 1,899 रुपये भी बंडल ऑफर में दिए जा रहे हैं.
डिस्प्ले और डिजाइन
iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2750 पिक्सल है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसे गेमिंग के दौरान 144Hz तक बढ़ाया जा सकता है. स्क्रीन में 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और 4,320Hz PWM डिमिंग दिया गया है, जिससे तेज धूप और लंबे इस्तेमाल में बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है. फोन का वेट लगभग 202 ग्राम है और इसकी थिकनेस 7.9mm है. साथ ही इसे IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे Supercomputing Chip Q2 के साथ जोड़ा गया है. साथ में इसमें Adreno 826 GPU, LPDDR5x RAM (12GB तक) और UFS 4.1 स्टोरेज (512GB तक) का सपोर्ट दिया गया है. गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह सेटअप काफी पावरफुल माना जा रहा है. कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप गेमिंग के दौरान 144FPS तक सपोर्ट करता है, जिससे BGMI जैसे फास्ट-पेस गेम्स में स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिलता है. खासकर BGMI जैसे फास्ट-पेस गेम्स में.
बेहतर परफॉर्मेंस को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इसमें 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएगा. साथ ही, एक नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप भी मिलेगी, जिससे ऑनलाइन गेमिंग और इंटरनेट कनेक्टिविटी ज्यादा स्टेबल और स्मूद रहेगी. यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा. कंपनी चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी कर रही है.
कैमरा फीचर्स
iQOO 15R के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,600mAh की बड़ी बैटरी है. यह सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक मानी जा रही है. इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान बैटरी पर कम दबाव पड़ता है.
कनेक्टिविटी ऑपशंस में फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Phone 4a Series में मिलेगा नया Glyph Bar डिजाइन, लॉन्च से पहले Nothing ने दिखाई झलक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










