Fridge Tips: फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर सील हो गई है ढीली? जानें मिनटों में टाइट करने का आसान तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Oct 2025 12:05 PM

विज्ञापन

fridge tips to fix refrigerator rubber gasket

Fridge tips: क्या आपका भी फ्रिज ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा? ऐसा न समज लें कि आपका फ्रिज खराब हो चुका है. सबसे पहले उसके दरवाजे पर लगी रबर यानी गैसकेट को चेक करें. ये रबर फ्रिज के अंदर की ठंडक को बाहर जाने से रोकती है. अगर ये रबर ढीली हो गई है, तो हम आपको इसे ठीक करने का आसान तरीका बताने वाले हैं.

विज्ञापन

Fridge Tips: जब फ्रिज 10-12 साल पुराना हो जाता है तब उसकी कूलिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसका मतलब ये नहीं कि फ्रिज खराब हो गया है, बल्कि उसकी कूलिंग बहार निकलने लगती है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कूलिंग बहार कैसे निकलती है? दरअसल, ऐसा अक्सर तब होता है जब फ्रिज की गैसकेट ढीली या या खराब हो जाती है. गैसकेट उसी रबड़ को कहा जाता है जो फ्रिज के दरवाजे पर लगी होती है.

अगर ये रबड़ ढीली या खराब हो जाए, तो फ्रिज ठीक से बंद नहीं होता और अंदर की ठंडक धीरे-धीरे बाहर निकलती रहती है. अगर आपके भी फ्रिज की गैसकेट ढीली हो चुकी तो आज हम आपको इसे ठीक करने का आसान तरीका बताने वाले हैं लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि कैसे पता करें कि फ्रिज (Fridge Tips) के दरवाजे की रबर ढीली हो गई है.

कैसे चेक करें कि फ्रिज की गैस्केट ढीली हो गई है?

अगर फ्रिज में कूलिंग सही से नहीं रुक रही है, तो सबसे पहले उसकी रबर चेक करें. इसे चेक करने का आसान तरीका है कि फ्रिज का दरवाजा बंद करके उसके बीच में एक कागज फसयाएं. अगर कागज आसानी से निकल जाए या अंदर चला जाए, तो समझिए कि आपके दरवाजे की रबर ढीली हो चुकी है.

फ्रिज के ढीले दरवाजे की रबर को कैसे करें ठीक?

सबसे पहले थोड़ा साबुन या डिटर्जेंट गर्म पानी में घोल लें और सॉफ्ट टूथब्रश से रबर को अच्छे से साफ करें. साफ करने से रबर के बीच जमा गंदगी हट जाएगी. इसके बाद सूखे कपड़े से पानी को पोछ लें. फिर हेयर ड्रायर से रबर को गर्म करके सुखाएं. गर्म होने पर रबर वापस अपने शेप में आ जाएगी और फ्रिज के दरवाजे से अच्छी तरह चिपकने लगेगी.

फ्रिज के गैसकेट को कब बदल देना चाहिए? 

फ्रिज के गैसकेट (दरवाजे की रबर सील) की लाइफस्पैन आमतौर पर 6 से 10 साल होती है. अगर इसका अच्छे से ध्यान रखा जाए तो यह और लंबे समय तक चल सकती है. लेकिन अगर गैसकेट में कट या फट नजर आए, तो इसे बदल देना ही सही रहेगा.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? कइयों को नहीं पता सही जवाब, गलत सेटिंग कर देंगी फल-सब्जियां खराब

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola