WhatsApp के डिलीट किये गए मैसेज कैसे पढ़ें? लेटेस्ट ट्रिक्स की यहां मिलेगी जानकारी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Mar 2025 4:05 PM
How To See Deleted WhatsApp Message / Ai Image
How To See Deleted WhatsApp Message: व्हॉट्सऐप पर कई बार लोग मैसेज भेजकर डिलीट कर देते हैं. ऐसे मैसेज को पढ़ने में कई लोगों की उत्सुकता रहती है. आप भी अगर इस तरह के मैसेज पढ़ना चाहते हैं, आइए जानते हैं इसके आसान ट्रिक्स-
How To See Deleted WhatsApp Message: WhatsApp के ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ फीचर के माध्यम से भेजे गए मैसेज को हटाने की सुविधा मिलती है, जिससे कई बार जिज्ञासा होती है कि हटाए गए मैसेज में क्या था. हालांकि, कुछ तरीकों से आप इन डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ सकते हैं.
नोटिफिकेशन हिस्ट्री का इस्तेमाल
एंड्रॉयड 11 और उससे ऊपर के संस्करणों में नोटिफिकेशन हिस्ट्री फीचर उपलब्ध है, जिससे आप डिलीट किये गए मैसेज को देख सकते हैं. इसके लिए:
सेटिंग्स में जाएं
ऐप्स और नोटिफिकेशन चुनें
नोटिफिकेशन पर टैप करें
नोटिफिकेशन हिस्ट्री पर जाएं और इसे एक्टिव करें.
इससे आपके फोन में आने वाले सभी नोटिफिकेशन की जानकारी सेव होगी, जिससे आप डिलीट किए गए मैसेज भी पढ़ सकेंगे.
थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल
यदि आपके फोन में नोटिफिकेशन हिस्ट्री फीचर उपलब्ध नहीं है, तो आप थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद ले सकते हैं. उदाहरण के लिए, WAMR ऐप का उपयोग करके. इसके लिए:
गूगल प्ले स्टोर से WAMR ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करेंआवश्यक परमिशन दें
ऐप में WhatsApp को सेलेक्ट करें.
इसके बाद, डिलीट किये गए मैसेज इस ऐप में दिखाई देंगे.
सावधानी बरतें
थर्ड-पार्टी ऐप्स का उपयोग करते समय सतर्क रहें, क्योंकि इनमें डेटा सुरक्षा संबंधी जोखिम हो सकते हैं. सुनिश्चित करें कि आप विश्वसनीय ऐप्स का ही उपयोग करें.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
WhatsApp वेब एक्सटेंशन का उपयोग
यदि आप कंप्यूटर पर WhatsApp वेब का उपयोग करते हैं, तो WA Web Plus जैसे एक्सटेंशन की मदद से डिलीट किए गए मैसेज पढ़ सकते हैं. इसके लिए:
गूगल पर WA Web Plus सर्च करें और एक्सटेंशन इंस्टॉल करें
WhatsApp वेब खोलें और एक्सटेंशन को एक्टिवेट करें
‘रिस्टोर डिलीटेड मैसेज’ फीचर को इनेबल करें.
इससे आप डिलीट किए गए मैसेज को पुनः देख सकेंगे.
ध्यान रखी जानेवाली बात यह है कि ऊपर बताये गए तरीकों का इस्तेमाल डिलीट किए गए WhatsApp मैसेज को पढ़ने के लिए किया जा सकता है. हालांकि, किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप या एक्सटेंशन का उपयोग करते समय अपनी डेटा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : iPhone vs Android: प्रॉडक्ट और सर्विसेज के रेट्स में इतना अंतर क्यों?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










