फोटो डिलीट किये बिना ऐसे खाली करें फोन की स्टोरेज, जानिए 4 स्मार्ट तरीके

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Jun 2025 11:36 AM

विज्ञापन

How To Free Up Photo Storage Without Deleting Files

How To Free Up Photo Storage Without Deleting Files: फोन की स्टोरेज भर गई है लेकिन यादें मिटानी नहीं? जानिए कुछ आसान और स्मार्ट तरीके, जिनसे आप बिना कोई फोटो या वीडियो डिलीट किए अपने डिवाइस की स्टोरेज खाली कर सकते हैं. क्लाउड स्टोरेज, फाइल कंप्रेशन, एक्सटर्नल डिवाइस और ऐप सेटिंग्स से जुड़ी टिप्स आपको देंगी फुल कंट्रोल.

विज्ञापन

How To Free Up Photo Storage Without Deleting Files: आजकल स्मार्टफोन कैमरों की क्वाॅलिटी इतनी बढ़ गई है कि हर यादगार पल को कैद करना आसान हो गया है. लेकिन इन हाई-क्वाॅलिटी फोटोज और वीडियोज के कारण फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है. ऐसे में मीडिया फाइल्स को डिलीट करना बहुत से लोगों के लिए मुश्किल फैसला होता है. अच्छी बात ये है कि बिना कोई फोटो हटाए भी आप स्टोरेज को खाली कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ स्मार्ट ट्रिक्स-

क्लाउड स्टोरेज का उपयोग करें

Google Photos, iCloud, OneDrive जैसे क्लाउड प्लैटफॉर्म पर फोटोज और वीडियोज को बैकअप करना सबसे आसान तरीका है. एक बार अपलोड करने के बाद आप इन्हें डिवाइस से हटा सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर कभी भी ऐक्सेस कर सकते हैं.

फाइल्स को करें कंप्रेस

कई ऐप्स मौजूद हैं जो फोटोज और वीडियोज को कंप्रेस कर फाइल साइज कम कर देते हैं, वो भी क्वाॅलिटी के साथ कोई समझौता किये बिना. यह खासतौर पर तब उपयोगी है जब आप हाई-रेजॉल्यूशन फोटो बार-बार खींचते हैं.

99% लोग नहीं जानते Google का ये फीचर, पासवर्ड चोरी होने पर करेगा तुरंत अलर्ट, ऐसे करें ऑन

Passwords Leaked: 16 अरब पासवर्ड लीक! कहीं आपका अकाउंट भी तो इनमें शामिल नहीं? ऐसे करें चेक

एक्सटर्नल डिवाइसेज का सहारा लें

USB ड्राइव्स या SD कार्ड में फाइल्स सेव करना एक शानदार तरीका है. ये फिजिकल बैकअप भी होते हैं और ऑफलाइन ऐक्सेस भी देते हैं.

फोटो ऐप की सेटिंग्स करें ऑप्टिमाइज

फोटो ऐप्स में कम रेजॉल्यूशन में इमेज सेव करने, वीडियो क्वाॅलिटी घटाने और ऑटोमैटिक क्लाउड बैकअप जैसे ऑप्शन होते हैं, जो स्टोरेज बचाने में मदद करते हैं.

इन आसान तरीकों से न केवल आप स्टोरेज बढ़ा सकते हैं बल्कि अपनी यादों को भी सुरक्षित रख सकते हैं.

घर बैठे होना है मलामाल! ये 3 AI Tools से कर सकते हैं लाखों की कमाई, बस करना होगा इतना सा काम

कहीं आपके फोन में भी तो नहीं छिपा कोई जासूसी ऐप, ऐसे लगाएं पता

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola