ChatGPT पर शेयर कर दी पर्सनल डिटेल्स? कोई पढ़ ले उससे पहले डिलीट कर दें चैट हिस्ट्री, जानें आसान तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Sep 2025 10:32 PM
ChatGPT Chats History
ChatGPT Chat: सवाल पूछने के लिए अब लोगों की पहली पसंद ChatGPT, Google Gemini और Grok जैसे AI टूल्स हो गए हैं. सवाल पूछने का मतलब ये साफ है कि आप अपनी कुछ पर्सनल डिटेल्स इन AI टूल्स के साथ शेयर कर रहे हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि चैट हिस्ट्री हटाने का आसान तरीका क्या है, तो आइए जानते हैं.
ChatGPT Chat: इंटरनेट की दुनिया में अब कई AI टूल्स आ गए हैं. भारत की बात करें तो यहां ChatGPT, Google Gemini और Grok का बोल बाला है. ये AI टूल्स अब धीरे-धीरे हम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं. पहले जहां किसी भी तरह के सवाल का जवाब ढूंढ़ने के लिए लोग गूगल सर्च का सहारा लेते थे वहीं अब उनकी पहली पसंद ये AI टूल्स होते जा रहे हैं. कई बार तो लोगो कुछ ऐसे सवाल भी पूछ लेते हैं, जो शायद गूगल पर भी न पूछे जाएं.
सवाल पूछने का मतलब ये साफ है कि आप अपनी कुछ पर्सनल डिटेल्स इन AI टूल्स के साथ शेयर कर रहे हैं. अब ये बहस हमेशा चलती रहेगी कि आपका डेटा ChatGPT या Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कितना सेफ है. लेकिन फिलहाल हम आपको ये बताने वाले हैं कि अगर आप चाहें तो ChatGPT से अपनी चैट हिस्ट्री और डेटा को क्लियर कर सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे आप डेटा सर्वर से अपनी चाट हिस्ट्री को आसानी से डिलीट कर सकते हैं.
कैसे करें चैट हिस्ट्री डिलीट?
जब भी आप किसी AI टूल पर चैट शुरू करते हैं, तो उसका एक लॉग बन कर तैयार हो जाता है. आमतौर पर ये आपको लेफ्ट साइड में देखने को मिलेगा. ChatGPT, Gemini और Grok जैसे टूल्स में लॉगइन करने के बाद होम पेज पर लेफ्ट पैनल में आपकी चैट हिस्ट्री दिखाई देती है. कॉन्वर्सेशन हिस्ट्री डिलीट करने के लिए आपको बस ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा. वहां आपको दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे पहला रीनेम और दूसरा डिलीट का. यहीं से आप आसानी से हिस्ट्री क्लियर कर सकते हैं.
ChatGPT से कैसे करें चैट हिस्ट्री डिलीट?
- सबसे पहले स्मार्टफोन पर ChatGPT ओपन करें और ऊपर मेन्यू वाले आइकॉन पर क्लिक करें.
- फिर सबसे नीचे आपको अपना प्रोफाइल आइकॉन दिखेगा, मतलब आपका नाम, वहां टैप करें.
- इसके बाद एक लिस्ट खुलेगी जिसमें Data Controls का ऑप्शन मिलेगा.
- यहां जाकर आप आसानी से Clear Chat History का ऑप्शन चुन सकते हैं.
Chat Export कैसे करें?
ChatGPT आपको अपनी चैट्स का पूरा रिकॉर्ड एक्सपोर्ट करने की सुविदा भी देता है. इसके लिए Data Controls वाले सेक्शन में आपको जाना होगा. वहां नीचे की तरफ आपको Export Data का ऑप्शन मिलेगा. जैसे ही आपक इसे कन्फर्म करेंगे, आपकी सारी चैट हिस्ट्री सीधा आपके ईमेल पर भेज दी जाएगी यानी एक्सपोर्ट हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: Megapixel का मतलब क्या है? जानें 200MP कैमरा सच में धमाकेदार होता है या बस मार्केटिंग ट्रिक
यह भी पढ़ें: Gemini Nano Banana AI Image: चंद सेकेंड में आप भी तैयार करें अपनी गरबा लुक वाली इमेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










