Jio प्रीपेड प्लान का बैलेंस और वैलिडिटी कैसे चेक करें?
Jio
अगर आप Jio यूजर हैं और हर दिन के डेटा खर्च और प्लान बैलेंस को ट्रैक नहीं कर पा रहे हैं तो आपको आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बस मिनटों में ही अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं.
अगर आप जियो प्रीपेड यूजर हैं और अपने प्लान की वैलिडिटी और डेली डेटा खर्च को ट्रैक करना चाहते हैं तो फिर आपके लिए ये खबर है. हमेशा अपने प्लान की वैलिडिटी और डेटा बैलेंस को चेक करना जरूरी है. इससे आपको अचानक से सर्विस में रुकावटों का सामना नहीं करना पड़ेगा. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने फोन में जियो रिचार्ज प्लान को कैसे ट्रैक कर सकते हैं.
Jio या Airtel ₹349 में किसका प्लान है सबसे फायदेमंद?
MyJio App से ऐसे चेक करें बचा हुआ बैलेंस
आप जियो के MyJio App से आसानी से अपने रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी और डेटा खर्च के बारे में जान सकते हैं.
- इसके लिए आपको पहले MyJio ऐप डाउनलोड करना होगा.
- इसके बाद अपने नंबर और OTP की मदद से रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन करते ही ऐप के होम पेज पर आपको आपके प्लान की डिटेल्स दिख जाएगी.
- अगर आप और भी डिटेल्स में देखना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको उसपर क्लिक करना होगा.
- इसके अलावा आपको होमपेज के टॉप पर ही Mobile का ऑप्शन दिख जायेगा उसपर क्लिक कर दें.
- क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर आपके प्लान की सारी डिटेल्स आ जाएगी.
Paytm से भी कर सकते हैं चेक
- इसके लिए पहले Paytm ऐप खोलें.
- फिर Mobile Recharge के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- फिर अपना जियो नंबर दर्ज करें.
- नंबर डालते ही आपको आपके स्क्रीन पर आपके रिचार्ज प्लान की पूरी जानकारी जैसे बैलेंस और लास्ट डेट के बारे में दिख जाएगी.
Jio, Airtel और Vi का खरीदें ये सस्ता प्लान, फिर 2026 तक ले सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










