फोन चोरी हो गया और UPI ऐप्स चालू थे? तुरंत ऐसे कर सकते हैं अपना बैंक अकाउंट सेफ

Updated at : 19 Mar 2026 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
UPI apps security tips

एक आदमी का फोन चुराकर भागते हुए चोर (Photo: AI Generated)

UPI Apps Security Tips: अगर आपका फोन चोरी हो जाए तो घबराने की नहीं बल्कि कुछ समझदारी वाले कदम उठाने की जरूरत है. SIM ब्लॉक करना, बैंक को अलर्ट करना और फोन को रिमोट लॉक करना जैसे स्टेप्स आपके UPI ऐप्स और बैंक अकाउंट को सेफ रखने में बड़ी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

फोन चोरी हो जाना अपने आप में ही बहुत परेशान करने वाली बात है. लेकिन अगर उसी फोन में आपके UPI ऐप्स, बैंकिंग ऐप्स और सेव्ड पेमेंट डिटेल्स भी हों, तो ये चिंता दोगुनी हो  जाती है. आजकल ज्यादातर लोग Google Pay, PhonePe, Paytm या फिर अपने बैंक के ऐप का यूज करते हैं, जो सीधे उनके अकाउंट से लिंक होते हैं.

अगर आप UPI ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, तो आमतौर पर उनमें सिक्योरिटी के लिए दो-स्टेप वेरिफिकेशन होता है. जैसे UPI PIN और कभी-कभी Face ID. लेकिन खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता. अगर आपका फोन अनलॉक रह जाए, या कोई आपके SIM के जरिए एक्सेस रीसेट कर ले, तो परेशानी हो सकती है.अब सवाल ये है कि खुद को फिर कैसे सेफ रखें? आइए आपको बताते हैं.

SIM कार्ड को ब्लॉक करवाएं

सबसे पहला और जरूरी काम है SIM कार्ड को ब्लॉक करवाना. आजकल ज्यादातर बैंक और पेमेंट ऐप्स आपके मोबाइल नंबर पर ही OTP और वेरिफिकेशन मैसेज भेजते हैं. अब सोचिए, अगर किसी गलत इंसान के हाथ आपका SIM लग गया और उसने उसे अपने फोन में डाल लिया, तो वो आपके अकाउंट्स तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है. लेकिन जैसे ही आप अपना SIM ब्लॉक करवा देते हैं, ये रास्ता वहीं बंद हो जाता है.

बैंक को सूचित करें 

दूसरा काम है बैंक को सूचित करना. जैसे ही आप बैंक को बताते हैं, वो आपके नंबर या अकाउंट से जुड़े UPI को कुछ समय के लिए ब्लॉक कर सकते हैं. इससे ये फायदा होता है कि अगर कोई आपके फोन में UPI ऐप खोलने की कोशिश भी करे, तो वो कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएगा. अच्छी बात ये है कि ज्यादातर बैंक ये काम अपने कस्टमर केयर के जरिए भी आसानी से कर देते हैं.

डिजिटल पेमेंट फ्रॉड हेल्पलाइन का सहारा लें

भारत में डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के लिए एक हेल्पलाइन नंबर है 1930. अगर आपको लगता है कि कोई आपके UPI ऐप का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है या कर सकता है, या फिर आपको कोई अवैध ट्रांजैक्शन दिखाई देता है, तो आप इस नंबर पर कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा, आप चाहें तो cybercrime portal पर जाकर भी अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं.

फोन को दूर से लॉक करें या उसका सारा डेटा मिटा दें

अगर आपके फोन में लोकेशन सर्विस ऑन हैं, तो आप उसे कहीं से भी बैठे लॉक कर सकते हैं या फिर जरूरत पड़ने पर पूरा डेटा भी मिटा सकते हैं. Android यूजर्स के लिए Google Find My Device एक शानदार फीचर है. इससे आप अपने फोन को लॉक या पूरी तरह वाइप कर सकते हैं. वहीं iPhone यूजर्स Find My iPhone की मदद से यही काम आसानी से कर सकते हैं.

UPI पिन बदल लें

जैसे ही आपको नया SIM मिल जाए और आप अपने बैंक और UPI ऐप्स फिर से इस्तेमाल करने लगें, सबसे पहले अपना UPI PIN बदल लें. भले ही आपको कुछ भी गड़बड़ न लगे, ये एक छोटा सा लेकिन बहुत जरूरी सेफ्टी स्टेप है. साथ ही, एक बार अपने हाल में किए गए बैंक ट्रांजैक्शन भी चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: घर बैठे मिनटों में चेक करें LPG सिलेंडर बुकिंग स्टेटस, जानिए आसान तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola