झाड़ू-पोछा से छुटकारा, ये रोबोट साफ करेंगे आपका घर, जानिए फीचर्स और कीमत

Updated at : 19 Mar 2026 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
Robot Vaccum

ड्रीमई एल40 अल्ट्रा एई रोबोट वैक्यूम / फोटो- ड्रीमई

Dreame ने भारत में अपने नए रोबोट वैक्यूम L40 Ultra AE और D20 Ultra लॉन्च किए हैं, जो झाड़ू और पोछा दोनों काम अपने आप करते हैं. इनमें दमदार सक्शन, स्मार्ट नेविगेशन और 100 दिन तक हैंड्स-फ्री सफाई जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानिए इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

विज्ञापन

अब घर की सफाई के लिए झाड़ू-पोछा करने की झंझट खत्म होने वाली है. इन कामों को आसान बनाने के लिए Dreame ने भारत में अपने नए रोबोट वैक्यूम लॉन्च किए हैं, जो खुद ही झाड़ू लगाएंगे, पोछा करेंगे और यहां तक कि खुद को साफ भी करेंगे. इन डिवाइस का नाम Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra है. दोनों डिवाइस वैक्यूमिंग और मॉपिंग (झाड़ू और पोछा) दोनों काम एक साथ कर सकते हैं, जिससे घर की सफाई अब और आसान हो जाएगी. इनमें कंपनी की Vormax सक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है और दोनों में 5,200mAh बैटरी मिलती है.

कीमत और उपलब्धता

  • Dreame L40 Ultra AE: 59,999 रुपये
  • Dreame D20 Ultra: 39,999 रुपये

दोनों मॉडल्स को आप Amazon India और चुनिंदा Croma स्टोर्स से खरीद सकते हैं. कंपनी इन पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है.

डिजाइन और यूज

दोनों रोबोट वैक्यूम राउंड शेप में आते हैं और इनके साथ एक बड़ा डॉकिंग स्टेशन मिलता है, जिसमें डस्ट बैग लगा होता है. यह बैग 3.2 लीटर कैपेसिटी का है और कंपनी के अनुसार 100 दिनों तक खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती.

Dreame L40 Ultra AE: फीचर्स

Dreame L40 Ultra AE एक एडवांस और प्रीमियम रोबोट वैक्यूम क्लीनर है, जिसमें-

  • TurboForce मोटर के साथ 19,000Pa तक की दमदार सक्शन पावर मिलेगा.
  • TriCut Brush 3.0 सिस्टम दिया गया है, जिसमें इन-बिल्ट हेयर कटिंग ब्लेड बालों के उलझाव को आसानी से हटाता है.
  • इसमें लिफ्टेबल रबर ब्रश भी मिलता है.
  • यह MopExtend टेक्नोलॉजी की मदद से तंग जगहों को साफ कर सकता है.
  • इसमें दिया गया RoboSwing फीचर इसे कोनों, किनारों और फर्नीचर के नीचे तक पहुंचने में मदद करता है.
  • नेविगेशन के लिए इसमें 3DAdapt सिस्टम दिया गया है, जो रास्ते में आने वाली बाधाओं से बचकर स्मार्ट तरीके से सफाई करता है.
  • हैंड्स-फ्री मेंटेनेंस सपोर्ट के लिए एक मल्टीफंक्शनल PowerDock भी मिलेगा.
  • इसमें ऑटो-डस्ट एम्प्टी, ऑटो वाटर रिफिल जैसे फीचर्स मिलेंगे.
  • इसके अलावा यह 75°C गर्म पानी से मॉप की सफाई और हॉट एयर ड्राइंग भी करता है.
  • Amazon Alexa, Google Home और Siri को सपोर्ट करता है.
  • इसमें 5,200mAh बैटरी दी गई है और यह डस्ट को खुद ही 3.2 लीटर के बैग में जमा करता है.

Dreame D20 Ultra: फीचर्स

Dreame D20 Ultra एक दमदार और किफायती रोबोट वैक्यूम क्लीनर है, जिसमें-

  • Vormax सिस्टम के साथ 13,000Pa तक की सक्शन पावर मिलेगा.
  • इसमें DuoScrub मॉपिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें क्लीनिंग और स्क्रबिंग के लिए दो रोटरी मॉप्स होंगे.
  • यह भी RoboSwing टेक्नोलॉजी के साथ यह कोनों और किनारों तक आसानी से पहुंचकर सफाई कर सकता है.
  • साथ ही इसमें भी 3.2 लीटर का डस्ट बैग दिया गया है.
  • नेविगेशन के लिए इसमें Pathfinder टेक्नोलॉजी और 3DAdapt ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस दिया गया है, जिससे यह फर्नीचर और अन्य चीजों से टकराने से बचता है.
  • इसमें अल्ट्रासोनिक कार्पेट डिटेक्शन फीचर भी है और जरूरत पड़ने पर यह अपने मॉप पैड को 10.55mm तक ऊपर उठा सकता है.
  • इसमें 5,200mAh बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 250 मिनट तक रनटाइम देती है.

यह भी पढ़ें: Oura Ring 4: छोटी सी अंगूठी बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola